सीबीएसई वर्ष 2026 से 10 वीं की बोर्ड परीक्षा वर्ष में दो बार लेंगा

नई दिल्ली,26( फरवरी ) 2025(बुधवार )! केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई ) ने वर्ष  2026 से 10 वीं की बोर्ड परीक्षाए वर्ष में दो बार आयोजित करने से जुड़े मसौदा नियमों को मंगलवार को अनुमति दे दी अधिकारीयों ने बताया कि मसौदा नियमों को सार्वजनिक मंच पर डाला जाएगा और हित धारक नौ मार्च तक आपनी राय (विमर्श ) दे सकते है जिसके बाद नीति को अंतिम रूप दिया जाएगा मसौदा नियमों के मुताबिक,10 वीं कक्षा कि बोर्ड परीक्षा का पहला चरण 17 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक जबकि दूसरा चरण 5 मई से 20 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहाँ दोनों परीक्षाओं में पूर्ण पाठ्यक्रम शामिल होंगा छात्रों को दोनों चरणों के लिए एक ही परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा परीक्षा शुल्क में वृद्धि कि जाएंगी और आवेदन दाखिल करते समय छात्रों से दोनों परीक्षाओं का शुल्क लिया जाएगा बोर्ड परीक्षा का पहला और दूसरा चरण पूरक परीक्षा के रूप में भी काम करेगा और किसी भी परिस्थिति में कोई विशेष परीक्षा नहीं की जाएंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *