देहरादून स्मार्ट सिटी में निकासी न होने से घंटाघर से दर्शन लाल चौक तक सड़क बनी तलाब, (आम आदमी ने झेली परेशानी )

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड, देहरादून, 17,सितंबर, 2026,कों देहरादून स्मार्ट सिटी में वर्षा के पानी की निकासी न होने से घंटाघर से लेकर दर्शन लाल चौक वाली सड़क तलाब बन गई जिससे आम आदमी कों परेशानी उठानी पड़ी आज सुबह 6:30से करीब 7:15तक हुई तेज वर्षा ने सड़कों कों तलाब में बदल दिया वहीं घंटाघर निवासी व व्यापारी अजय जौहर ने सरकार से मांग की कि तत्काल घंटाघर से दर्शन लाल चौक में निकासी व्यस्था कों मजबूत बनाने का कार्य करना चाहिए उन्होंने कहाँ वर्षाकाल में लगातार घंटाघर से दर्शन लाल चौक तक यहीं स्तिथी लगातार देखने कों मिल रही है वहीं भारी वर्षा के बीच इंग्लिश मीडियम से पड़ने वाले बच्चों कों छोड़ने स्कूल गए अभिभावकों कों सड़क बनी तलाब से गुजरने कों विवश होना पड़ा वहीं वाहन चालकों और पैदल चलने वालों कों भी दुस्वारियों का सामना करना पड़ा वहीं अब ये देखना है कि शासन और प्रशासन इस समस्या का क्या निदान निकलते है और आखिर कब आम आदमी कों इस स्थाई समस्या का समाधान मिल पाएँगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *