देहरादून,23( फरवरी ) 2025(रविवार )! उत्तराखंड परिवहन निगम के 2056 विशेष श्रेणी और संविदा कर्मियों के जल्द नियमित होने की आशा जगी है हाई कोर्ट के आदेश के क्रम में परिवहन निगम ने 10 वर्ष से अधिक कार्य (सेवा ) दे चुके कर्मचारियों के विनियमितीकरण की रिपोर्ट शासन की और से गठित उच्च स्तरीय समिति को भेज दी है, इन 2,056कर्मियों में ड्राइवर, कंडक्टर, और तकनीकी कार्मिक शामिल है निगम प्रबंध न ने ये भी जिक्र किया है कि विनियमितीकरण की स्थिति में निगम पर 1.43 करोड़ रुपए प्रतिमाह का अतिरिक्त वित्तीय भार आयेगा
