उत्तराखंड,देहरादून, 2अगस्त, 2026,कों उत्तराखंड पंजाबी एकता महासभा ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक फेसबुक वीडियो को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून से शिकायत कर मामले की निष्पक्ष एवं तत्काल जांच की मांग की है।
महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर शिकायत पत्र सौंपा। महासभा का आरोप है कि फेसबुक पर प्रसारित वीडियो में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक, भ्रामक एवं समाज में तनाव उत्पन्न करने वाली बातें कही गई हैं। महासभा के अध्यक्ष श्री संजीव मल्होत्रा ने कहा कि ऐसे लोगों पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए वही महासभा के महासचिव देवेंद्र पाल सिंह मोंटी ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह भी हिंदुस्तान के उस तरफ के हिस्से के हीं निवासी थे, और जिन्होंने उसे बंटवारे के समय अपनी कुर्बानियां दी और अपना देश धर्म नहीं छोड़ा उन्हीं को आज पाकिस्तानी कहकर ऐसी कुंठित समाज को बांटने वाली बातें करके समाज को बांटने का कार्य करने वालों पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए
महासभा ने पुलिस से मांग की है कि वीडियो के वास्तविक स्रोत, फेसबुक आईडी, पोस्ट की तारीख एवं समय, वीडियो की मूल प्रति तथा उसके प्रसार से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जाए। साथ ही संबंधित इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, 2023 सहित लागू कानूनों के तहत उचित कार्रवाई की जाए।
महासभा ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री के माध्यम से समाज में वैमनस्य और तनाव पैदा करने के प्रयासों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस एवं साइबर सेल से मामले की विस्तृत जांच कर तथ्यों को सामने लाने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
इस शिकायती पत्र को लेकर आज पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में बड़ी संख्या में समाज के लोग पहुंचे जिसमें उत्तराखंड पंजाबी महासभा के बलदेव पाराशर प्रदेश के संगठन मंत्री जीएस आनंद भूपेंद्र सिंह पाहवा श्री हरीश डोरा जी राजीव पूंजी जी जगविंदर सिंह जी सुरेंद्र गई जी जतिंदर मल्होत्रा जी गौरव कोहली जी आदि मौजूद थे
