राष्ट्रवादी स्वाभिमानी पंजाबी मोर्चा द्वारा पंजाबी समाज को पाकिस्तानी कहने वाले इंस्टाग्राम में जारी वीडियो में कांग्रेस पार्टी के कुछ तथाकथित नेताओं द्वारा अपमानित करने वाले वीडियो को लेकर रोष

 

उत्तराखंड, देहरादून, 28अगस्त, 2026,इंस्टाग्राम में जारी एक वीडियो में पंजाबी समाज को अपमानित करने की मंशा को लेकर पुरे पंजाबी समाज में रोष की लहर जागृत हो गई है इसको लेकर आज चखुवाला में राष्ट्रवादी स्वाभिमानी पंजाबी मोर्चा ने बैठक आयोजित कर समाज में गलत मानसिकता फैलाने की निंदा की संयोजक कुलदीप सिंह ललकार ने कहाँ कि देश के विभाजन के बाद ही पाकिस्तान का निर्माण हुआ था, उससे पहले सब भारत ही था, कुछ लोग अपनी अज्ञानता के कारण समाज में विद्वेष फैला रहें है, और अपनी मेहनत के बल पर स्थापित पंजाबी समाज को पाकिस्तानी कह कर गलत प्रचार कर रहें है कुछ तथाकथित कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा इस प्रकार का वीडियो जारी कर पुरे पंजाबी समाज में रोष की लहर जाग गई है राष्ट्रवादी स्वाभिमानी पंजाबी मोर्चा इसकी निंदा करता है वहीं राज्य सरकार से मांग करता है कि समाज में विभाजन पैदा करने वाले लोगों पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें, पंजाबी समाज के अग्रणी बलिदानों की अनदेखी करने वाले तत्वों को पंजाबी समाज बिल्कुल बर्दास्त नहीं करेगा इस अवसर पर दीपक मलिक, इंदरजीत सिंह, सुरजीत सिंह, अमित वर्मा, चन्दर मोहन अरोरा, बंटी अरोरा, समेत अनेकों लोग मौजूद रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *