राय सिखों को एस सी का लाभ नहीं मिलेगा

देहरादून,21( फरवरी )2025, (शुक्र वार )! कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह राणा ने नियम 58 में राय सिखों को अनुसूचित जाति का दर्जा देने के विषय को विधानसभा सदन में उठाया उन्होंने कहाँ कि राय सिख गरीब, पिछड़े वर्ग से है गरीबी के कारण ये लोग जंगल, नदी किनारे के क्षेत्रों में ही निवास कर रह रहें है शिक्षा, रोजगार का लाभ तक इन्हे नहीं मिल रहा है दो लाख के करीब इनकी आबादी है इन्हे एस सी का दर्जा दिया जाये सरकार एस सी का दर्जा देने हेतु विधानसभा से संकल्प पारित कर केंद्र सरकार को भेजे संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहाँ कि 2009 में राज्य से संकल्प पारित कर केंद्र को भेजा गया था इसके बाद दून विश्व विद्यालय के स्तर से सर्वेक्षण भी हुआ इसके बाद भी केंद्र की और से इस प्रस्ताव पर असहमति जताई गईं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *