निर्णायक कदम — एसबीआई कार्ड और गूगल पे ने साथ मिलकर को-ब्रांडेड गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड लॉन्च किया।

 

निर्णायक कदम — एसबीआई कार्ड और गूगल पे ने साथ मिलकर को-ब्रांडेड गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड लॉन्च किया।

 

(गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड को रोज़मर्रा के भुगतान अनुभव को आसान और बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है)

 

1.एसबीआई कार्ड और गूगल पे ने संयुक्त रूप से को-ब्रांडेड गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड लॉन्च किया।

 

(गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड आपके रोज़ के खर्चों को फायदेमंद अनुभव में बदल देता है)

 

2.गूगल पे ने एसबीआई कार्ड साथ मिलकर को-ब्रांडेड गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड लॉन्च किया।

 

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार , 19 अगस्त 2026

 

भारत में क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली सबसे बड़ी कंपनी, एसबीआई कार्ड और गूगल ने मिलकर ‘गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड’ के लॉन्च की घोषणा की है, जो ‘फ्लेक्स बाय गूगल पे’ का ही एक हिस्सा है। गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड को रोज़मर्रा के भुगतान अनुभव को आसान और बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें आपको रिवॉर्ड्स, सुविधाजनक तरीके से भुगतान और सुरक्षा एक साथ मिलती है। यह साझेदारी क्रेडिट कार्ड के क्षेत्र में एसबीआई कार्ड की भरोसेमंद विशेषज्ञता और गूगल पे के डिजिटल इकोसिस्टम को एक साथ लाकर ग्राहकों के लिए भुगतान के अनुभव को आसान और बेहतर बनाती है।

 

गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड आपके रोज़ के खर्चों को फायदेमंद अनुभव में बदल देता है। इसके ज़रिए ग्राहक किसी भी चीज़ की ख़रीदारी पर स्टार्स अर्जित कर सकते हैं और भुगतान के वक्त उन्हें रिडीम करके तुरंत फ़ायदा उठा सकते हैं। ग्राहक अपने रोज़मर्रा के ख़र्चों पर रिवॉर्ड पॉइंट्स के रूप में साल में 18,000 स्टार्स तक अर्जित कर सकते हैं, वहीं हर बार ₹500 ख़र्च करने पर उन्हें 8 स्टार्स पाने का मौका मिलता है। यह क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को किराना सामानों की खरीदारी, बिल के भुगतान, ट्रैवल बुकिंग, उपयोगी सेवाओं के बिल के भुगतान, शॉपिंग और ऑनलाइन तथा आउटलेट्स पर जाकर कई अन्य श्रेणियों में खरीदारी पर रिवॉर्ड पॉइंट्स प्राप्त करने की सुविधा देता है। इसके अलावा, पैसों के लेन-देन को आसान बनाने के लिए ग्राहक अपने आख़िरी बकाया बिल को आसान ईएमआई में भी बदल सकते हैं।

 

रोजमर्रा के भुगतान अनुभव को आसान बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया यह क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को हर तरह की डिजिटल सुविधा एक की जगह उपलब्ध कराता है। अब आप गूगल पे ऐप के अंदर ही आसानी से कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं, भुगतान कर सकते हैं, रिवॉर्ड्स पा सकते हैं और अपना अकाउंट आसानी से संभाल सकते हैं।

 

यह कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड रुपे और वीज़ा, दोनों पेमेंट नेटवर्क पर उपलब्ध है, ताकि कार्डधारक अपनी पसंद का नेटवर्क चुन सकें। रुपे वेरिएंट को यूपीआई से जोड़कर देशभर के लाखों दुकानदारों को सीधे यूपीआई के जरिए आसानी से भुगतान किया जा सकता है। इसके अलावा, दोनों वेरिएंट को गूगल पे पर टोकनाइज़ किया जा सकता है, जिससे ग्राहकों को लाखों मर्चेंट आउटलेट पर ‘टैप-टू-पे’ की सुविधा मिलती है।

 

इस मौके पर एसबीआई कार्ड की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, सलिला पांडे ने कहा, “एसबीआई कार्ड में हम ग्राहकों को ऐसे शानदार प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराने पर ज़्यादा ध्यान देते हैं, जो उनके लिए लेनदेन को ज़्यादा आसान, सुगम एवं अधिक उपयोगी बनाए। गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड का लॉन्च इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। सुविधा, बेहतरीन रिवॉर्ड, आसान इस्तेमाल और सुरक्षा का यह खास मेल भारत में रोज़मर्रा के भुगतान अनुभव को नया रूप देगा। जैसे-जैसे भारत का डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम आगे बढ़ रहा है, हम ऐसे और भी नए और ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए प्रोडक्ट्स पेश करने के संकल्प पर कायम है, जो लंबे समय तक उनके लिए फायदेमंद साबित हो।

 

गूगल पे के सीनियर डायरेक्टर, शरथ बुलुसु ने कहा, “गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड के ज़रिए हम भारत में क्रेडिट के अनुभव को नया रूप दे रहे हैं, ताकि इसे रोज़मर्रा के यूपीआई पेमेंट की तरह ही हर जगह और आसानी से इस्तेमाल किया जा सके। यह डिजिटल क्रेडिट कार्ड रुपे और वीज़ा, दोनों पेमेंट नेटवर्क उपलब्ध है जो फाइनेंशियल सुविधाओं को हर किसी के लिए आसान बना देता है। इस कार्ड के लिए आवेदन करना और पैसे चुकाना बेहद आसान है जिसमें तुरंत रिवॉर्ड पाने की सुविधा मिलती है, जिससे लाखों लोगों के लिए अपने रोज़ के खर्चों को अच्छे से संभालना आसान हो जाता है।

 

गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड की खास बातें:

 

गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई तरह के खास फ़ायदे देता है। इसमें कार्डधारकों को ₹1000 के मूल्य का वेलकम गिफ़्ट मिलता है। ग्राहक हर महीने के अपने बिलिंग साइकल में अगर ₹15,000 खर्च करते हैं तो उन्हें हर ₹500 के खर्च पर 4 स्टार तक प्राप्त होंगे और अगर ₹30,000 से ज़्यादा खर्च करते हैं तो उन्हें हर ₹500 के खर्च पर 8 स्टार तक प्राप्त होंगे। इस तरह वे अपने रिवॉर्ड को तेज़ी से बढ़ा सकते हैं। कार्ड लेने और हर साल उसे रिन्यू कराने का शुल्क ₹499 है, जिस पर लागू टैक्स अलग से लिया जाएगा। अगर आप साल में ₹1,00,000 खर्च करते हैं, तो इस को-ब्रांडेड कार्ड को हर साल रिन्यू कराने पर लगने वाला शुल्क का भी माफ हो जाता है।

*****

 

(विश्वविद्यालय के मानव विज्ञान विभाग के प्रोफेसर हैं प्रो. एचबीएस चौहान)

 

1. हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने बिड़ला परिसर के प्रशासनिक कामकाज को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया।

 

(प्रोफेसर एच.बी.एस. चौहान को बिरला परिसर का निदेशक नियुक्त किया गया है)

 

2.विश्वविद्यालय के मानव विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एच.बी.एस. चौहान को बिरला परिसर का निदेशक नियुक्त किया गया है।

 

श्रीनगर (गढ़वाल) बुधवार, 19 अगस्त 2026

 

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने बिड़ला परिसर के प्रशासनिक कामकाज को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया है। विश्वविद्यालय के मानव विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एच.बी.एस. चौहान को बिरला परिसर का निदेशक नियुक्त किया गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से 19 अगस्त 2026 को कार्यालय आदेश जारी किया गया।

 

कार्यालय आदेश के अनुसार प्रो. चौहान को यह जिम्मेदारी उनके वर्तमान दायित्वों एवं जिम्मेदारियों के अतिरिक्त सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष या अधिवर्षता की तिथि, जो भी पहले हो, तक प्रभावी रहेगी। नियुक्ति विश्वविद्यालय अधिनियम, परिनियम तथा संबंधित अध्यादेश के तहत कुलपति द्वारा की गई है। इसके साथ ही एक्सटेंशन कैंपस-चौरास कैंपस के निदेशक पद को पुनर्निर्मित करते हुए एसोसिएट डायरेक्टर, एक्सटेंशन कैंपस-चौरास कैंपस कर दिया गया है। एसोसिएट डायरेक्टर को सक्षम प्राधिकारी की ओर से समय-समय पर सौंपे जाने वाले दायित्वों का निर्वहन करना होगा। विश्वविद्यालय ने बिड़ला परिसर के निदेशक की सहायता के लिए आगे चलकर दो संयुक्त निदेशक (Joint Directors) नियुक्त करने का भी निर्णय लिया है। इनमें एक पुरुष और एक महिला फैकल्टी सदस्य शामिल होंगे। संयुक्त निदेशक बिरला परिसर के निदेशक और कुलपति द्वारा समय-समय पर सौंपे जाने वाले कार्यों एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, परिसर निदेशकों, अधिष्ठाताओं, छात्र कल्याण अधिष्ठाता, प्रॉक्टर, मुख्य छात्रावास अधीक्षक तथा संबंधित अधिकारियों को बिरला परिसर के निदेशक और एक्सटेंशन कैंपस-चौरास के एसोसिएट डायरेक्टर को उनके दायित्वों के प्रभावी निर्वहन में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इस प्रशासनिक बदलाव को विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, समन्वित और सुचारू बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *