उत्तराखंड डिप्लोमा इंजिन्यर्स संघ नें विभागीय अभियंता इंजीनियर रोबिन सैनी के साथ हुई मारपीट एवं जान से मार देने की धमकी पर कार्यवाही न होने पर रोष व्यक्त कर डीएम कार्यलय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यलय में कार्यवाही हेतु दस्तक दी
(
उत्तराखंड, देहरादून, 31जुलाई, 2026,सादर अवगत कराना है कि इं० रोबिन सैनी का पत्रांक रहित पत्र दिनांक 31.07.202 अवगत कराया गया कि 29.07.2026, की रात्रि 10 बजे एम०डी०डी०ए० डालनवाला, स्थित परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति जो की ओ० एच०टी० टैक पर चढ गया था, जिसको पुलिस के हवाले सौंपा जानें से भड़के क्षेत्रीय पार्षद रोबिन त्यागी मोन्टी त्यागी व अन्य लोगों ने परिसर में रह रहे चार परिवारों के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी जैसी घटना को अंजाम दिया तथा मारपीट भी की गयी जिसकी एफ०आई०आर० रायपुर थाने में दिनांक 30.07.2026, को दर्ज की गयी थी परन्तु एफआई०आर० दर्ज होने के एक दिन बाद भी वर्तमान तक दोषियो की गिरफ्तारी नही हुयी है। जिससे परिसर में रह रहे परिवारों मे भय का माहौल बना हुआ है। सरकारी कार्योंं में बाधा पहुँचाने, कार्य के दौरान मारपीट करने की इस घटना से निवासरत समस्त परिवार के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे।
महोदय ई० रोबिन सैनी जी के साथ हुयी इस घटना का सभी डिप्लोमा इन्जीनिसर्य संघ उत्तराखण्ड जल संस्थान पुरजोर विरोध करता है। एवं यदि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया जाता तो समस्त इन्जीनियर्स अपने कार्यों को छोड़कर पेयजल आपूर्ति बाधित करने हेतु विवश हो जाएंगे।
अतः आप से निवेदन है कि अपने स्तर से उपरोक्त प्रकरण पर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करते हुए एवं परिसर में निवासरत सभी परिवारों हेतु सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा कर्मी की तैनाती भी की जाए।इस मामले में ठोस कार्यवाही की मांग को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजिनियर्स संघ द्वारा डीएम कार्यलय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यलय में कार्यवाही हेतु दस्तक दी और ठोस कार्यवाही करने की मांग की