राहुल गांधी के नाक से खून निकलने पर उत्तराखंड कांग्रेस नाराज मोदी सरकार पर लगाया नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का आरोप

 

 

 

उत्तराखंड, देहरादून, 21जुलाई,2026,उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने मोदी सरकार पर देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है और उनकी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की मांग की है .

 

कांग्रेस के चार अन्य महासचिवो और उपाध्यक्षों विजय सारस्वत नवीन जोशी मनीष नागपाल और राजेंद्र भंडारी के साथ जारी एक संयुक्त बयान में धीरेंद्र प्रताप ने आरोप लगाया है की सत्तारूढ सरकार नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा के लिए गंभीर नहीं है और उनके गांधीवादी प्रदर्शन के दौरान उनके नाक पर चोट लगी है और जिससे खून निकला है। जिससे साफ जाहिर है की नेता प्रतिपक्ष की जान माल सुरक्षित नहीं है।

कांग्रेस के नेताओं ने संयुक्त बयान में गृहमंत्री अमित शाह से मांग की है कि वह राहुल गांधी वर्तमान अन्य नेताओं वी जो लोग आंदोलन भी कर रहे हैं उन लोगों की भी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करें उन्होंने कहा एक-एक भारतीय का जीवन अनमोल है और उनका दमन किया जाना देश के गांधीवादी ढांचे पर हमला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *