चक्कुवाला में जर्जर पीएंनटी कालोनी की दीवारें और बड़ते वृक्ष खोखली दीवारों को खोखला कर हादसे का सबब बन रहे हैं, न केवल आस परोस में रहने वाले अपितु राहगीर भी हो सकते हैं, हादसे का शिकार जिम्मेदार चुप ?

उत्तराखंड, देहरादून,18, जुलाई,2026,श्री गुरु नानक बॉयज स्कूल चक्कुवाला के पीछे की है जहां लगातार हादसे का खतरा बना हुआ है चक्कुवाला गुरुद्वारे के पास लगातार पेड़ टूटी फूटी पी एंनटी कालोनी की दीवार हादसे का सबक बन सकती है न केवल आस पास के घर अपितु आते जाते लोग भी कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं रजनीश सिंह आले ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्षा से पहले भी विभागों को चेताया गया था और जिसकी समाचार भी प्रकाशित हुई थीं पर जिम्मेदारों की तंद्रा नहीं टूटी है अगर भविष्य में कोई भी घटना घटित होती है तो ये विभाग जिम्मेदार होंगे डाक विभाग और बीएसएनल की जिम्मेदारी व जवाबदेही होगी। वहीं मानवाधिकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता चंद्र मोहन अरोड़ा ने कहा कि विभागों की अनदेखी मानवीय जीवन पर भारी न पड़ जाएं वहीं चक्कुवाला निवासी मीना शर्मा ने कहा ये विभागों की हठधार्मिता हैं और इससे सरकार की छवि पर भी असर पड़ता हैं उन्होंने तत्काल समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन करने व डी एम से मिलकर इस मामले में कठोर कार्रवाई करने की मांग की जाएगी और उन्होंने मांग की कि तत्काल इस मामले का समाधान किया जाना चाहिए और उन्होंने अब तक कार्यवाही न कर आम आदमी के जीवन से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *