नई दिल्ली,17(फरवरी )2025, (सोमवार )! दिल्ली के नये मुख्यमंत्री का चयन करने हेतु सोमवार को होने वाली बीजेपी विधायक दल कि बैठक फिलहाल टल गईं है सूत्रों के मुताबिक ये बैठक 19-20 फरवरी को होंगीं अगले दिन नई सरकार शपथ लें सकती है पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं विनोद तावड़े और तरुण चुघ को विधायक दल कि बैठक और शपथ ग्रहण के लिए प्रभारी नियुक्त किया है सूत्रों ने जानकारी दी कि विधायक दल का नेता चुनें जाने के बाद पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल उप राज्य्पाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगा सी एम पद के लिए विजेंद्र गुप्ता, प्रवेश वर्मा, रेखा गुप्ता, सतीश उपाध्याय, आशीष सूद, पवन शर्मा व अजय माह वर व अन्य नामों कि अटकले लगाई जा रही है विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है इससे पहले ही नई सरकार का शपथ ग्रहण होंगा
