हरेला पर्व के अवसर पर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी, उत्तराखंड द्वारा श्री गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर, धरा को हरा भरा रखने का संकल्प लिया
(प्रकृति संरक्षण हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी – देवेंद्र पाल मोंटी )
उत्तराखंड, देहरादून, 16जुलाई,2026,सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी, उत्तराखंड द्वारा हरेला के अवसर पर गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति से जुड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। मौसम परिवर्तन और पहाड़ों में भूस्खलन रोकने हेतु बड़े स्तर पर इस प्रकार के आयोजन होने चाहिए। स्कूली बच्चों एवं समिति के पदाधिकारीयों ने पौधारोपण के अतिरिक्त रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किया। सभी उपस्थित सम्मानित अतिथियों द्वारा समिति एवं विद्यार्थियों के इस दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना की गई और अपने विचार रखे। इस अवसर पर पूर्व पार्षद देवेंद्र पाल सिंह मोंटी, ने प्रकृति संरक्षण को सबकी सामूहिक जिम्मेदारी बता कर वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। वहीं अध्यक्ष एल.
आर कोठियाल, ने कहा कि प्रकृति को मां का दर्जा प्राप्त है और वृक्षारोपण से हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है जिससे हम जीवित रह पाते हैं, वहीं सभी ने धरा को हरा भरा करने का संकल्प लिया,एसपी गुप्ता, डॉक्टर पी डी जुयाल, ज्ञान प्रकाश गुप्ता स्कूल प्रधानाचार्य डॉक्टर गुरप्रीत कौर रंधावा,जितेंद्र कुमार डंडोना, अविनाश मनचंदा आर. के अग्रवाल आदि उपस्थित थे।