मसूरी विधानसभा क्षेत्र के दुर्गा मल्ल मंडल एवं श्री देव सुमननगर मंडल के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

 

 

 

उत्तराखंड,देहरादून, 13 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के शहीद दुर्गा मल्ल मंडल एवं श्रीदेव सुमननगर मंडल के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

 

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी पार्टी के कार्यक्रमों की तैयारियों एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान भी किया।

 

इस अवसर पर दायित्वधारी ज्योति कोटिया, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, महानगर प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरि, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरूंग, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *