उत्तराखंड, देहरादून, 13जुलाई,2026- वरिष्ठ नागरिकों की जिला स्तरीय समितियों के पुनर्गठन तथा इनको सक्रिय बनाने की मांग को लेकर संयुक्त नागरिक संगठन का शिष्टमंडल समाज कल्याण विभाग के सचिव श्रीधर बाबू अदांकी से सचिवालय में मिलकर भेंटवार्ता की।शिष्टमंडल में उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र भट्ट,महासचिव सुशील त्यागी, कोऑर्डिनेटर सत्य प्रकाश चौहान शामिल थे।वरिष्ठ नागरिकों ने राज्य में बुजर्गो के जीवन और संपत्ति के संरक्षण हेतु बनाई गई माता-पिता तथा वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति 2011 के प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सचिव से वार्ता की।सचिव ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।ज्ञातव है की इस विषय पर तीन माह पूर्व संगठन के अनुरोध पत्र को विभागीय कैबिनेट मंत्री खजान दास ने सचिव को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिए थे।इसके बाद शासन द्वारा विभागीय निदेशक हल्द्वानी को आगे की कार्रवाई हेतु कहा गया था। निदेशक द्वारा कोई कार्यवाही ना किए जाने से क्षुब्ध संगठन ने सचिवालय में अधिकारियों से पुनः अनुरोध करते हुए जिला समितियां को सक्रिय बनाने की मांग की है।
