ओएनजीसी तेल भवन के सहयोग से मुमकिन है डेवलपमेंंट फाउंडेशन द्वारा 1जुलाई से मनाया जाएगा 15दिवसीय स्वच्छता पखवाड़ा

 

 

 

उत्तराखंड,देहरादून, 30 जून: स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) तेल भवन द्वारा 01 जुलाई से 15 जुलाई तक देहरादून में 15 दिवसीय स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान प्रतिदिन स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

 

स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत शहर में स्वच्छता अभियान, बर्तन बैंक की स्थापना, सार्वजनिक स्थानों पर ठंडे पेयजल मशीन की व्यवस्था, विद्यालयों के साथ मिलकर पेंटिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम, पौधारोपण अभियान, जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरण सहित अनेक जनहितकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

 

श्रीमती प्रगति ,निदेशिका द्वारा बताया गया कि इन सभी कार्यक्रमों के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए मुम्किन है डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा सहयोग प्रदान किया जाएगा। संस्था द्वारा कार्यक्रमों की योजना, समन्वय, समुदाय की भागीदारी एवं विभिन्न गतिविधियों के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।

 

ओएनजीसी तेल भवन द्वारा आयोजित यह स्वच्छता पखवाड़ा स्वच्छ एवं हरित देहरादून के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से आम नागरिकों, विद्यार्थियों एवं विभिन्न समुदायों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण संरक्षण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

 

ओएनजीसी एवं मुम्किन है डेवलपमेंट फाउंडेशन सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि वे इस अभियान में सहभागी बनकर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *