उत्तराखंड , देहरादून, 18जून,2026,देहरादून के सिख समाज ने माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से मुलाकात करके गत दिनों कर्णप्रयाग में हेमकुंड यात्रियों ओर स्थानीय नागरिकों के मध्य हुए झड़प के बाद सोशल मीडिया पे सिख धर्म के खिलाफ डाली जा रही नफरती पोस्ट्स के सम्बन्ध में ज्ञापन देते हुए मांग की उत्तराखंड के सामाजिक ढांचे के खिलाफ ऐसी पोस्ट्स डालने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुऐ ऐसी पोस्ट्स पे रोक लगाई जाए,जिसपर मननीय मुख्यमंत्री जी ने आश्वासन देते हुए कहा कि सिख समाज उत्तराखंड का अभिन्न अंग है ओर उत्तराखंड में किसी भी समुदाय के साथ भेदभाव पुर्ण नीति नही अपनाई जाएगी साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की इजाजत किसी को नही दी जाएगी ऐसी पोस्ट्स डालने वालो पर कार्यवाही की जाएगी । इसपर सिख समाज ने माननीय मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद करते हुए आशा जताई कि जैसे अभी तक मुख्यमंत्री जी के दिशा निर्देश में पांचों धाम की यात्रा सचारु ओर सफल रही हैं इसी प्रकार आगे भी सचारु रूप से चलती रहेगी।उक्त प्रतिनिधि मंडल में रविंदर आनंद,गुरप्रीत जोली, गुरजिंदर आनंद,अमरजीत सिंह,हरजीत सिंह,हरमीत सेठी,परमजीत सिंह व गरुद्वारा प्रबंध समितियो के अनेक सदस्य उपस्थित रहे
