देहरादून, 14(फरवरी )2025, (शुक्रवार )! लगातार साइबर ठगी में वृद्धि को देखते हुए राज्य में जल्द दो साइबर थाने खुलने जा रहें है इसके लिए पुलिस मुख्यालय प्रस्ताव तैयार कर शासन को सौप ने जा रहा है हरिद्वार जिला व नैनीताल जिले में नये साइबर थाने खोलने का प्रस्ताव है इन दिनों रोज बड़ी संख्या में लोग साइबर ठगों के जाल में फस कर आपनी जमा पूंजी गवा रहें है वहीं दूसरी तरफ एक्सपर्ट पुलिस की कमी भी खल रही है इतना ही नहीं मौजूदा वक्त में उत्तराखंड राज्य में केवल दो साइबर थाना ही संचालित हो रहें है एक साइबर थाना देहरादून में है तो एक पंत नगर से संचालित किया जा रहा है इन दोनों थानों में ही पुलिस फोर्स की कमी बनी हुई है इसके साथ ही इन दोनों थानों में साइबर क्राइम से सम्बंधित मामलों का भार इन दोनों थानों पर है इस भार को कम करने की दृष्टि से दो नये थानों का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है माना जा रहा है की पुलिस मुख्यालय जल्द ही शासन को दो नये साइबर थानों का प्रस्ताव भेजेगा जिसके बाद प्रक्रिया में तेजी लाई जाएंगी
