उत्तराखंड, देहरादून,12, जून,2026, शुक्रवार को, पूर्व पार्षद रहे रेस कोर्स के देवेंद्र पाल सिंह मोंटी ने कहा कि हरियाणा की तर्ज पर स्कूली बच्चों के शिक्षा पाठ्यक्रम में गौरवशाली सिख इतिहास को भी सम्मिलित किया जाना चाहिए क्योंकि ये गौरवशाली इतिहास से बच्चों को रूबरू कराता है और उन्हें सिखों की वीरता, बहादुरी व उनके बलिदानों से भी परिचित कराता है। सिख गुरुओं ने किस प्रकार युद्ध लड़े वहीं कैसे उन्होंने शहीदी प्राप्त की इसका ज्ञान भी बच्चों को होना चाहिए वहीं श्री गुरु गोबिंद सिंह जी व नवम गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी जिनका हम 350 वा शहीदी दिवस मना रहे हैं और जिन्हें हम हिन्द की चादर कहते हैं आखिर जब बच्चों को विस्मृत रहेगा तो वह कैसे इस बहुमूल्य इतिहास व विरासत से कोसों दूर रहेंगे। वहीं चार साहिबजादो का शहीदी इतिहास भी बच्चों के पाठ्यक्रम में ये गौरवशाली इतिहास सम्मिलित किए जाने की मांग की। इस अवसर पर गुरजिंदर सिंह आनंद, रविंदर सिंह आनंद, संतोख नागपाल, आदि मौजूद थे।
