बिंदाल बिजली सबस्टेशन से 2दिनों से विद्युत उपभोक्ता परेशान, बार बार बिना वजह विद्युत आपूर्ति बाधित होने से चख्खूवाला में जनता हो रहीं परेशान, नहीं हो रहा समाधान 

उत्तराखंड, देहरादून, 27मई,2026, बुधवार, बिंदाल सबस्टेशन से लगातार विद्युत कटौती होने से एक तरफ फ्रिज, टीवी खराब हो रहे हैं, वहीं चख्खूवाला में पिछले 2दिनों से बिना कारण बिजली बाधित हो रही हैं, और भारी गर्मी में उमस से विद्युत उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। दिन, रात, सुबह हर वक्त विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही हैं। एक तरफ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अकारण विद्युत आपूर्ति में खलल न होने देने की बात कर रहे हैं। वहीं दूसरी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साफ निर्देश हैं कि विद्युत आपूर्ति में अगर बाधा उत्पन्न होती है तो उसकी सूचना सम्बन्धित क्षेत्र की जनता को देनी होगी। परंतु दुर्भाग्य पूर्ण हैं कि बिंदाल सबस्टेशन से लगातार विद्युत आपूर्ति कटौती हो रही हैं वह भी क्षेत्र की जनता को सूचित किए बिना और बार बार की जा रही हैं। चख्खूवाला निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मीना शर्मा ने तत्काल विद्युत आपूर्ति सुचारू करने की मांग की। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता चंद्र मोहन अरोड़ा ने कहा कि बार बार अकारण विद्युत कटौती होने के कारण टीवी, फ्रिज, एसी आदि खराब हो रहे हैं और दूसरी तरफ दिन,रात,सुबह उमस से जनता पसीने पसीने हो रही हैं। पर जनता की परेशानी का कोई समाधान होता नहीं दिखाई दे रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *