अटल लक्ष्य न्यूज़ | विशेष कविता*   *अवसर: अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस – 12 मई*   *शीर्षक: “सफेद परी की सौगंध”*  

*अटल लक्ष्य न्यूज़ | विशेष कविता*

*अवसर: अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस – 12 मई*

*शीर्षक: “सफेद परी की सौगंध”*

*कलम: कुलदीप सिंह ‘सरदार’ | संपादक, अटल लक्ष्य | सेक्टर वार्डन, सिविल डिफेंस*

 

*

 

*न नींद अपनी, न दिन अपना, न रात अपनी होती है,*

*जिसने मरीज की मुस्कान को दुआ समझ लिया,*

*वो ही तो नर्स कहलाती है।*

 

*इंजेक्शन में सिर्फ दवा नहीं भरती वो,*

*हौसला भरती है, जिंदगी भरती है,*

*जब डॉक्टर भगवान बनता है,*

*तब नर्स फरिश्ता बनकर खड़ी होती है।*

 

*DNC वार्ड की वो रात याद है मुझे,*

*जब दर्द से आंख खुली तो,*

*सफेद कोट में ममता बैठी मिली।*

*बोली – “सरदार जी, घबराओ मत,*

*हम हैं ना… वाहेगुरु सब ठीक करेगा।”*

 

*ना त्योहार देखती, ना छुट्टी मांगती,*

*अपने बच्चों को छोड़कर,*

*दूसरों के बच्चों को जिंदगी देती है।*

*कोविड में PPE किट पहनकर,*

*मौत को मात देती है।*

 

*सिविल डिफेंस का वार्डन हूं मैं,*

*आपदा में ड्यूटी समझता हूं,*

*पर नर्स? वो तो हर दिन आपदा से लड़ती है।*

*बिना हथियार, बिना वर्दी के तमगे,*

*सिर्फ सेवा की सौगंध खाकर।*

 

*हे नाइटिंगेल की वारिस,*

*तेरी सफेद साड़ी तिरंगे से कम नहीं,*

*तेरा थर्मामीटर तलवार से कम नहीं,*

*तेरी हंसी ऑक्सीजन से कम नहीं।*

 

*आज नर्स दिवस है,*

*अटल लक्ष्य की कलम झुककर सलाम करती है।*

*उन हाथों को, जो मरते हुए को जिंदा कर देते हैं।*

*उन आंखों को, जो रातभर जागकर नींद हराम कर देती हैं।*

*उन पैरों को, जो 12 घंटे वार्ड में दौड़कर भी थकते नहीं।*

 

*सुनो देशवासियो,*

*अस्पताल में डॉक्टर इलाज करता है,*

*पर नर्स जिंदगी देती है।*

*इंजेक्शन वो लगाती है,*

*पर दर्द वो हर लेती है।*

 

*तो आज वादा करो,*

*कभी नर्स पर हाथ न उठेगा,*

*कभी गाली न देंगे,*

*कभी “सिस्टर” को नौकर न समझेंगे।*

*क्योंकि जिस दिन नर्स रुक गई,*

*उस दिन जिंदगी की सांस रुक जाएगी।*

सेवा ही धर्म है कि मर्म को जो समझें, हर दर्द को जो अपना समझें, बिना भेद भाव सेवा करें, उसके सेवा भाव, समर्पण को कोटि कोटि प्रणाम हैं

*विकसित भारत 2047 का सपना,*

*स्वस्थ भारत के बिना अधूरा है।*

*और स्वस्थ भारत की पहली गारंटी –*

*एक मुस्कुराती हुई नर्स है।*

 

*जय हिंद। जय नर्स। जय सेवा* 🚩🙏

*– कुलदीप सिंह ‘सरदार’*

*संपादक, अटल लक्ष्य न्यूज़*

*सेक्टर वार्डन, सिविल डिफेंस*

देहरादून, उत्तराखंड

M/8755849325

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *