उत्तराखंड, देहरादून, 21अप्रैल
:-धरोहर के रूप में घर में संजोई पुरानी वस्तुओं जिनमें प्रोजेक्टर,फिल्में,140 साल पुरानी हाथ से बनी स्लाइड,दीवार घड़ियाँ,टेबल घड़ियाँ,आजादी के दिन प्रकाशित अखबार,1818 का दून का मैप,400 से अधिक कैमरे,300 से अधिक कॉमिक्स, ढाई सो साल पुरानी मेज,21 प्राचीन ताले,पीतल के बर्तन,135 वर्ष पुरानी रामायण,लाइसेंस के साथरेडियो,बायोस्कोप, ग्रामोफोन, टाइपराइटर, 75 साल पुराने अंतर्देशीय पत्र और कई अन्य वस्तुएं शामिल थी, दून के एक दीवाने ने सिरमौर मार्ग पर लगाई प्रदर्शनी।आरटीआई क्लब और संयुक्त नागरिक संगठन के वरिष्ठ सलाहकार द्वारा संयोजित इस प्रदर्शनी में सैकड़ों दून वासियों ने शिरकत की और प्रयास को स्थानीय बताया। इनमें डा.सुकीर्ति आर्य,डा. झा,ज्ञानेंद्र,सूलेखा सहित सतपाल गांधी,डा.मरिदुल रस्तोगी, उषा वर्मा,डा.गार्गी धुंता,विकी आर्य आदी गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।