उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की लंबे समय से शासन स्तर पर लंबित 27 सूत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु आज भी संपूर्ण प्रदेश में महासंघ की सभी शाखाओं में दि० 23.03.26 से प्रारम्भ हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल आज दि० 09.04.26 को भी जारी रही। शाखा देहरादून के सदस्यों द्वारा लोक निर्माण विभाग, विभागाध्यक्ष परिसर के सम्मुख लगातार 18वें दिन हडताल कार्यक्रम में भारी संख्या में प्रतिभाग किया गया। दिनांक 09.04.2026 को सभा की अध्यक्षता इं० राघवेन्द्र डोभाल जी एवं मंच संचालन इं० पंकज बडीनी जी द्वारा किया गया। महासंघ के अध्यक्ष इं० आर०सी०शर्मा जी द्वारा पुनः अवगत कराया गया है कि आंदोलन की अवधि में कोई ठेकेदार निर्माण कार्य अभियन्ता की अनुपस्थिति में सम्पादित करता है तो इस प्रकार के गुणवत्ता विहीन एवं दोषपूर्ण कार्य का मापन/भुगतान महासंघ के सदस्यों द्वारा नहीं किया जायेगा। यदि इसमें ठेकेदार को कोई वित्तीय हानि होती है और सरकार की छवि खराब होती है तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन की होगी।
आज भी महासंघ के समस्त सदस्यों द्वारा आंदोलन को जारी रखा गया है। प्रदेश के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स चारधाम यात्रा कार्य, कुम्भ, सौंग बाँध, जमरानी बाँध, सीवर से संबंधित कार्य एवं राज्य योजना के तहत गतिमान डामरीकरण कार्यों को पूर्ण रूप से बन्द कर दिया गया। सिंचाई विभाग द्वारा भी बाढ़ नियंत्रण एवं नहर मरम्मत कार्य बाधित कर दिये गये है। एम०डी०डी०ए०, एच०आर०डी०ए० आदि के कार्यों जैसे भवन मानचित्र की स्वीकृतियों, अवैध निर्माण पर अंकुश इत्यादि कार्यों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। प्रदेश भर में पी०एम०जी०एस०वाई० के अन्तर्गत गतिमान मार्ग एवं सेतु परियोजनायें पूर्ण रूप से बाधित हो गये है। पेयजल विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के साथ आंदोलन में कूदने के कारण पेयजल एवं सीवर के कार्यों के साथ सम्पूर्ण प्रदेश में निर्माण कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड रहा है। पेयजल समस्याओं की शिकायताओं जैसे सी० एम० हेल्पलाइन इत्यादि में भी बहुत वृद्धि हुई है। दिनोंक-08.04.2026 की शाम को महासंघ द्वारा पुनःतीन टीमें गठित कर निर्माण कार्यों को रोका गया। दिनोंक-09.04.2026 को दोपहर में भी महासंघ द्वारा तीन टीमें गठित कर बिभिन्न निर्माण स्थलो पर अवलोकन हेतु भेजा गया है। महासंघ के समस्त सदस्यों द्वारा अपने क्षेत्र के कार्यों को रूकवा दिया है, ताकि ठेकेदार गुणवत्ता विहीन दोषपूर्ण कार्य न करे। प्रदेश के कई मा० विधायकों द्वारा डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की हडताल को यथाशीघ्र समाधान हेतु मा० मुख्यमंत्री जी को अपने स्तर से भी पत्र प्रेषित किये गये हैं। महासंघ की हडताल के कारण कार्यों पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव के सम्बन्ध में विभागाध्यक्षों द्वारा भी शासन को अवगत करा दिया गया है एवं शीघ्र समाधान करने का अनुरोध किया गया है। प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा अवगत कराया गया है कि समस्याओं का सकरात्मक समाधान शासन द्वारा नहीं किया जाता है तो आन्दोलन को और उग्र किया जायेगा।
हडताल कार्यक्रम के 18वें दिन में प्रांतीय अध्यक्ष इं० आर सी शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष इं० मुकेश बहुगुणा, प्रांतीय महासचिव इं० वीरेंद्र गुसाई, इं० दिवाकर धस्माना, इं० हरीश भट्ट, इं० ए० पी० सिंह, इं० अनिल पंवार, इं० शान्तनु शर्मा, इं० यशवन्त सिंह रावत, ३० प्रमोद सिंह नेगी, इं० भुवन जोशी.. इं० आशीष यादव, इं० सरीन कुमार, इं० सुरेन्द्र श्रीकोटी, इं० भजन सिहं चौहान, इं० अनिरुद्ध भण्डारी, इं० समीक्षा शर्मा, इं० होशियार सिंह गुसाई. इं० सुमित जगूडी, इं० मुकेश कोहली, इं० जगमोहन सिंह रावत इं० दिव्या चौहान, इं०जंगवान जी, इं०निर्मल सिंह, इं०अमित चौहान आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
