दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ओ पी डी की व्यवस्था में सुधार व कार्यविधि से पूर्व ही गायब चिकित्सकों की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने को लेकर संयुक्त नागरिक संगठन मुखर, स्वास्थ्य मंत्री को लिखी पाती।

उत्तराखंडदेहरादून। 8अप्रैल2026।-दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ओपीडी में मरीजों को देखने हेतु निर्धारित समयावधि 3 pm बजे से पूर्व ही चिकित्सकों द्वारा ड्यूटी से गायब होने की प्रवृत्ति पर सख्ती से रोक लगाने की मांग करते हुए संयुक्त नागरिक संगठन ने हाल ही मे जिम्मा सम्हाले स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल और स्वास्थ्य सचिव को भेजी पाती। इसमें कहा गया उनियाल जी के द्वारा कार्यभार संभालने और संदर्भित अस्पताल का दौरा करने के बाद आमजन में विश्वास हो गया था कि यहां व्यवस्थाएं सुधर जाएंगी और सभी चिकित्सक कर्तव्यनिष्ट, संवेदनशील होकर अपने दायित्वों का निर्वाह करेंगे।परंतु आज एक प्रतिष्ठित समाचार में प्रकाशित समाचार पढ़कर जागरूक वरिष्ठ नागरिकों के दिल पर गहरे जख्म हो गए है कि यहां चिकित्सकों पर मंत्री हो या संत्री किसी का भी नियंत्रण नहीं है और दूर दराज से आए मरीजों की आशाओं पर तुषारापात हो रहा है। चिकित्सक निरंकुश है इसलिए इनपर नियंत्रण हेतु इनकी उपस्थिति पर सीसीटीवी के माध्यम से मॉनिटरिंग जरूरी है। प्रकरण की खुद जांच कराकर सख्त कार्रवाई करने और चिकित्सा व्यवस्थाओं हेतू लापरवाही पर रोक लगाने की भी मांग संगठन सचिव ने की है।अव्यवस्थाओं के खिलाफ़ सुशील त्यागी जगमोहन मेंदीरत्ता,आरिफ वारसी,दिनेश जोशी, गंगा दत्त सनवाल,नवीन नैथानी, सुलोचना भट्ट,सत्ते सिंह बिष्ट,गणेश कोटनाला, सुरेंद्र सिंह थापा आदि ने भी लिखित समर्थन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *