डकैती में तीन सिपाही समेत सात आरोपी किये गिरफ्तार

देहरादून,3/3/2025, सोमवार, उत्तरकाशी के रहने वाले एक व्यक्ति से डॉलर और साढ़े सात लाख रुपए की डकैती में पुलिस ने तीन सिपाहियों समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है सभी से पूछ ताछ की जा रही है सोमवार को कोर्ट में आरोपी पेश किये जायेंगे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि रविवार शाम को आई आर बी द्वितीय के सिपाही अब्दुल रहमान (रुड़की ) सिपाही सालम (डोबरी सहस पुर ),प्रेम नगर थाने के सिपाही इकरार (लक्सर ), उत्तरकाशी के जोटाड़ी के राजकुमार, मटोड़ी के राजेश रावत, चमोली के कुंदन सिंह और हिमाचल के रोहड़ू के राजेश कुमार चौहान को गिरफ्तार कर लिया है इनके पास से 2.30 लाख और 500डॉलर मिले है सभी से पूछताछ कि जा रही है वहीं पूछ ताछ में दो आरोपियों की जानकारी मिली है उनकी तलाश जारी है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ऋषिकेश के रहने वाले यशपाल सिंह अस वाल ने प्रेम नगर थाने में शिकायत दें कर बताया था कि उनकी मुलाक़ात कुंदन नेगी नामक व्यक्ति से हुई थी कुंदन ने उन्हें बताया था कि उसके परिचित राजेश रावत, राजेश चौहान, और राजकुमार चौहान के पास 20हजार डॉलर है वें इन डॉलरों को भारतीय रुपए में बदल वना चाहते है यशपाल ने 8लाख रुपए में सौदा तय कर लिया यशपाल 31जानवरी को साढ़े 7लाख रुपए लेकर देहरादून के झाजरा स्तिथ हनुमान मंदिर के पास पहुँचे वहाँ राजेश रावत, राजेश चौहान, राजकुमार चौहान, और हसीन उर्फ़ अन्ना नामक व्यक्तियों से उनकी मुलाक़ात भेंट वार्ता हुई सौदे के दौरान अचानक दो लोग वहाँ पहुँचे, जिनमें से एक पुलिस वर्दी में था और दूसरा सादे कपड़ो में उन्होंने खुद को पुलिस कर्मी बताते हुए असवाल को खूब धमकाया और जबरन उसका पैसो से भरा बैग छीन लिया बाद में उन्होंने पीड़ित को ढ़ाई लाख रुपए वापिस कर दिये और बाकि रकम लेकर चम्पत हो गए पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *