कार्यक्रम के दौरान संयुक्त नागरिक संगठन के प्रमुख अवधेश शर्मा जी, वेस्ट वॉरियर्स संस्था के नवीन कुमार सडाना, और इको ग्रुप के आशीष गर्ग जी ने अपने विचार प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने न केवल प्रदूषण की बढ़ती समस्याओं पर चिंता व्यक्त की, बल्कि उसके समाधान के लिए ठोस सुझाव भी दिए। उन्होंने देहरादून को उसके पुराने स्वच्छ और हरित स्वरूप में वापस लाने की अपील की।
अवधेश शर्मा जी ने जलवायु परिवर्तन और बढ़ते वायु प्रदूषण के प्रभावों पर चर्चा करते हुए कहा कि पर्यावरणीय सुधार के लिए सामूहिक प्रयास और जागरूकता बेहद जरूरी है। नवीन कुमार सडाना ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में वेस्ट वॉरियर्स संस्था द्वारा किए गए कार्यों को साझा किया और देहरादून के नागरिकों से अपशिष्ट को सही तरीके से निपटाने की अपील की। उन्होंने बताया कि यदि हर नागरिक अपने हिस्से की जिम्मेदारी समझे, तो देहरादून में प्रदूषण को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आशीष गर्ग ने भूमि प्रदूषण और प्लास्टिक कचरे के प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए इसके उचित प्रबंधन और पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) के महत्व पर जोर दिया।
सम्मेलन में specs के डॉक्टर बृजमोहन शर्मा सहित उपस्थित नागरिकों और संस्थाओं ने पर्यावरण सुधार की दिशा में मिलकर कार्य करने और व्यक्तिगत स्तर पर भी योगदान देने का संकल्प लिया। उन्होंने सुझाव दिया कि शहर में अधिक संख्या में वृक्षारोपण, स्थायी कचरा प्रबंधन प्रणाली, और स्वच्छ ऊर्जा के विकल्पों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
