देहरादून,26/1/2025, रविवार बीजेपी ने रेंजर्स कॉलेज में मत गणना शुरू होने से पूर्व बीजेपी अभिकर्ताओ को माह नगर कार्यलय में मतगणना का प्रशिक्षण दिया इसके लिए सुबह ही कार्यकर्ताओं को माह नगर कार्यलय में बुला लिया गया था माह नगर में निकाय प्रभारी कुलदीप कुमार ने अभिकर्ता को मतगणना कि बारीकीयों से अवगत कराया मत गणना का गुणा भाग से परिचित कराया सूचनाओं को वापस काउंटर पर मिलान करने के निर्देश दिये गए माह नगर कार्यलय में सुबह ही कार्यकर्त्ताओ कि गहमा गहमी रही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैंट विधायक सविता कपूर, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काउ, राजपुर रोड विधायक ख़जान दास माह नगर कार्यलय में परिणामों पर नजर रखने के लिए डटे रहें
