देहरादून 21 जनवरी = *अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज रजिस्टर्ड शाखा उत्तराखंड प्रदेश देहरादून के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व पार्षद विकास चौहान ने कहा कि संगठन के द्वारा सामाजिक स्तर पर देहरादून की बस्तियों की ओर से अनुसूचित जाति वर्ग का पूर्व समर्थन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के मेयर प्रत्याशी श्री वीरेंद्र पोखरियाल जी को एवं पार्षद प्रत्याशियों को अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों का समर्थन पत्र श्री वीरेंद्र पोखरियाल जी एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष कांग्रेस श्री लाल चंद शर्मा जी को सौंपा*
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड पूर्व पार्षद विकास चौहान ने कहा कि हमारे संगठन युव जन समाज का पूर्ण समर्थन कांग्रेस पार्टी के मेयर प्रत्याशी श्री वीरेंद्र पोखरियाल जी को होगा हमारे अनुसूचित जाति वर्ग के लोग एकजुट होकर सभी बस्तियों में हमारे युव जन समाज संगठन के कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी का प्रचार प्रसार कर जीत दिलाने का काम करेंगे
समर्थन पत्र देने में युव जन समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड श्री विकास चौहान एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुरेश पटेल जी एवं प्रदेश महासचिव श्री सुरेश यादव एडवोकेट जी एवं प्रदेश महासचिव श्री राकेश कुमार राजोरिया जी एवं महानगर अध्यक्ष कपिल कुमार एवं महानगर महामंत्री नीतेश कुमार राजोरिया एवं मनोज यादव एडवोकेट जी एवं अनुराग कुमार एवं कविता बहनवाल एवं विशाल चौहान सेठी आदि अन्य मुख्य रूप से मौजूद रहे
