उत्तराखंड सिक्ख कोआर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष , प्रेस सचिव सरदार हरप्रीत सिंह और समस्त कार्यकारिणी सदस्यों मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

उत्तराखंड सिक्ख कोआर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष , प्रेस सचिव सरदार हरप्रीत सिंह और समस्त कार्यकारिणी सदस्यों मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

 उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 24 नवंबर 2025

उत्तराखंड सिक्ख कोआर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष और समस्त कार्यकारिणी सदस्यों की तरफ से समिति के प्रैस सचिव सरदार हरप्रीत सिंह ने एक विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट जी का आभार व्यक्त किया है कि उन्होंने उत्तराखंड की सिक्ख संगत के अनुरोध पर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत वर्ष के सार्वजनिक अवकाश की तिथि को 24 नवंबर के स्थान पर 25 नवंबर को घोषित किया।

दरअसल वर्ष 2025 में सिक्ख नानकशाही कैलेंडर के मुताबिक यह दिवस 25 नवंबर को दर्ज है । सिक्ख समाज की ओर से प्रदेश सरकार और पार्टी संगठन का हार्दिक आभार किया जाता है कि आपने सिक्ख भावनाओं का सम्मान करते हुए पूर्व से घोषित सार्वजनिक अवकाश की तिथि को तब्दील किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *