देहरादून,16/1/2025 वीरवार, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा दो फरवरी से आयोजित होंगीं आयोग ने विस्तृत परीक्षा कार्यकर्म जारी कर दिया है वहीँ लोअर पीसी एस परीक्षा के आवेदन पत्रों में त्रुटि सुधार शुरू हो चुका है आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, पीसी एस मुख्य परीक्षा हरिद्वार और हल्द्वानी के विभिन्न केंन्द्रो पर दो से 5 फरवरी के बीच होंगीं दो फरवरी को प्रथम पाली में सामन्य हिंदी, द्वितीय पाली में निबंध,तीन फरवरी को प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन, द्वितीय पाली में सामान्य अध्ययन -2, चार फरवरी को प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन -3, द्वितीय पाली में सामान्य अध्ययन -4, पाँच फरवरी को प्रथम पाली में समान्य अध्ययन -5, द्वितीय पाली में समान्य अध्ययन -6 की परीक्षा होंगीं परीक्षा के प्रवेश पत्र एडमिट कार्ड 17 जनवरी को जारी किये जायेंगे परीक्षा केंन्द्रो में किसी भी तरह का परिवर्तन स्वीकार नहीं होंगा उधर आयोग ने लोअर पीसी एस परीक्षा के आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए विंडो खोल दी है जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वो 20 जनवरी तक आपने आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकता है आयोग की वेबसाइट पर त्रुटि सुधार के लिंक पर आपनी ईमेल आई दी या मोबाइल नंबर की मदद से लॉग इन करें आवेदन में एक बार त्रुटि सुधार होने के बाद दोबारा सुधार का मौका नहीं मिल सकेगा
