देहरादून,14/1/2025, मंगलवार, निकाय चुनाव के दिन 23 जनवरी 2025 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेंगा इस दौरान निजि प्रतिष्ठानो के कर्मचारियों को भी सवेतन अवकाश मिलेगा समान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इसके आदेश जारी कर दिया है सचिव समान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन के मुताबिक, राज्य में 23 जनवरी को निकाय चुनाव होंगे जिन निकायों में मतदान होंगा, उनके अंतर्गत आने वाले सभी राजकीय कार्यलय, शिक्षण संस्थानो, अर्ध निकायों वाणिज्यक प्रतिष्ठिनो में कार्यरत कर्मियों, कारीगरों, मजदूरों के लिए सवेतन सार्वजनिक अवकाश रहेंगा निर्वाचन क्षेत्र में पड़ने वाले कोषागार उप कोषा गार बंद रहेंगे
