उत्तराखंड :(देहरादून ),24, (जुलाई ),2025, (गुरुवार )! आज नारी शिल्प मंदिर स्कूल में नागरिक सुरक्षा विभाग के पांच दिवसीय चिकित्सा शिविर के तीसरे दिन मास्टर ट्रेनर आभा शर्मा ने छात्राओं व वार्डन को जागरूक करते मास्टर ट्रेनर ने बताया कि बिना स्ट्रेचर के भी कैसे बंबो बास से चादर द्वारा कैसे स्ट्रेचर बना कर आपदा के पीड़ितों को व बीमार रोगी को अस्पताल पहुंचाया जाता है इसका विस्तार से विवरण थ्योरी व प्रेक्टिकल के द्वारा भी समझाया गया वहीं उन्होंने बताया कि किस प्रकार हम डूबते हुए व्यक्ति को बचाने के लिए बिना ट्यूब या अन्य उपकरण के कैसे डूबते व्यक्ति की जान बचाई जाएं इसके बारे में उन्होंने प्रेक्टिकल द्वारा बताया कि कैसे हम कोल्ड्रिंक्स की बोतलों को रस्सी से बांध कर अपनी कमर में बांध कर हम दूसरे के जीवन को बचा सकते है वहीं दीपक मास्टर ट्रेनर द्वारा छात्राओं व वार्डन को सायरन बजाने की विद्या के बारे में विस्तार से बताकर इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला वहीं लगातार कैंप के तीसरे दिन भी नागरिक सुरक्षा के उपनियंत्रक एस के साहू के मार्गदर्शन और उनके सयोंजन में सुचारु रूप से चल रहा है, उन्होंने जानकारी देते हुए छात्राओं व वार्डन को बताया की कल उनको अग्नि सुरक्षा के विषय में मास्टर ट्रेनर जागरूक करेंगे वहीं कैसे राहत पंहुचाई जा सकती है इसकी उपयोगिता के बारे में बताया जाएगा इस अवसर पर ममता नागर, राहुल सोनकर, अमित वर्मा, चन्द्र मोहन अरोड़ा, कुलदीप सिंह, तनवीर सिंह, राघव दुआ, राकेश कुमार, श्री राम मैठानी, डी सी बुडलाकोटी, शीला श्रीवास्तव, लाल बहादुर सिंह,अमजद अली व स्कूली छात्राओं द्वारा भाग लिया
