नागरिक सुरक्षा विभाग सिविल डिफेन्स ने पांच दिवसीय कैंप के दूसरे दिन प्राथमिक उपचार व सीपीआर का प्रशिक्षण नारी शिल्प मंदिर स्कूल में स्कूली छात्राओं के साथ साथ सिविल डिफेन्स के 55वार्डन ने भी लिया

 

उत्तराखंड :(देहरादून )23, (जुलाई ),2025, (बुधवार )! आज नारी शिल्प मंदिर विद्यालय में नागरिक सुरक्षा विभाग (सिविल डिफेन्स )द्वारा लगाए पांच दिवसीय कैंप के दूसरे दिन मास्टर ट्रेनर सूर्य प्रकाश भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया की सी पी आर बहुत महत्व पूर्ण एवं उपयोगी है अगर हमें सी पी आर करना कुशलता के साथ सही तरीके से करना आता हों तों हम अपने आस परोस व परिचित की हृदय घात होने की स्थिति में सीपीआर देकर अमूल्य मानव जीवन को बचा सकते है सीपीआर 5से शुरू के 6मिनट तक उपयोगी होता है जिसमें सबसे पहले रोगी को जमीन में कपड़े डाल कर लिटा कर उसके ह्रदय स्थल को प्रेसर देंकर बचाया जा सकता है और कम से कम 35 बार प्रेसर देकर दूसरे के जीवन को बचाया जा सकता है न केवल छात्राओं अपितु वार्डन को भी विस्तार से समझाने के साथ साथ न केवल शब्दों में थ्योरी अपितु इसका संजीव प्रेक्टिकल कर भी सबको इसके बारे में विस्तार से बताया इस कैंप का मार्गदर्शन व सयोजन नागरिक सुरक्षा विभाग के उपनियंत्रक एसके साहू द्वारा लगातार किया जा रहा है उन्होंने स्कूली छात्राओं के साथ साथ वार्डन को बताया की प्रथमिक चिकित्सा और सीपीआर की आवश्यकता न केवल आपदाओ में अपितु आस पास कभी भी इसकी आवश्यकता हों सकती है इसलिए जरूरी है की सीपीआर व प्रथमिक चिकित्सा के इस ज्ञान व विधा को हासिल कर अपने आस पास, परिचित, समाज की मदद कर सकते है वहीं डॉ अमजद अली ने छात्राओं व वार्डन को मास्टर ट्रेनर के रूप में मरीजों को ऑक्सीजन देने हेतु ऑक्सीजन न होने पर मुँह से ऑक्सीजन देने की विद्या के बारे में न केवल विस्तार से थ्योरी रूप अपितु इसका संजीव प्रेक्टिकल कर सही तरीके के बारे में जागरूक किया वहीं मास्टर ट्रेनर ममता नागर ने बताया की कल कैम्प के तीसरे दिन में न केवल घायलों को प्रथमिक उपचार व मरहम पटी की विद्या से परिचित कराया जाएगा इस अवसर पर विद्यालय की प्रधाना चार्य मोना बाली, नीरज उनियाल, राहुल सोनकर, अमित वर्मा, कुलदीप सिंह, चन्द्र मोहन अरोरा, तनु शर्मा, तनवीर सिंह, खुशी राम मेठानी, अंजलि न्याल, साजिद, राकेश कुमार, अर्पित सोनकर, संतोष बालोनी, ऊषा मनेरी व स्कूली छात्राये मौजूद रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *