*
उत्तराखंड :खटीमा 21 जुलाई 2025 ==अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज रजिस्टर्ड 10721 शाखा उत्तराखंड प्रदेश की शाखा जिला उधम सिंह नगर के जिला कार्यकारी अध्यक्ष शेर सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि हमारे संगठन अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज की एक बैठक आमसभा का आयोजन खटीमा के गांधीनगर बनूसा ग्राम सभा गांधी नगर में किया गया
जिसकी अध्यक्षता जिला कार्यकारी अध्यक्ष एवं खटीमा शहर अध्यक्ष शेर सिंह जी ने की एवं संचालन संगठन के महामंत्री मसूरी से आए श्री रामपाल भारती ने किया
अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज की खटीमा शहर कार्यकारिणी एवं खटीमा ग्रामीण क्षेत्र के सभी सम्मानित युवजन समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मिलकर बैठक का सुंदर आयोजन गांधीनगर बानुसा में किया
*बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में देहरादून से चलकर उत्तराखंड सरकार के ऊर्जा विभाग में रहे पूर्व सलाहकार सदस्य एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं युव जन समाज के सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष माननीय विकास चौहान ने शिरकत कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में युव जन समाज उत्तराखंड संगठन के महामंत्री श्री रामपाल भारती जी ने मसूरी से आकर शिरकत की,
खटीमा बैठक में पहुंचने पर युवजन समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष माननीय विकास चौहान जी का सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से जोरदार स्वागत किया गया
सभी ने मीटिंग में प्रतिभा कर सभी ने अपने-अपनी बात को रखा और संगठन के विस्तार पर भी गहन चर्चा की गई संगठन के कार्यक्रमों को अग्रसित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने प्रण संकल्प लिया और संविधान की रक्षा करने का सभी लोगों ने वचन दिया
बैठक में उपस्थित सभी युव जन समाज के कार्यकर्ताओं एवं अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों एवं अनुसूचित जाति वर्ग की महिला मंगल दल की महिलाओं ने अधिक संख्या में प्रतिभा किया जिन्होंने माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास चौहान जी के आगे अपने क्षेत्र की समस्या को पुरजोर तरीके से उठाया जिस पर देहरादून से आए प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास चौहान जी ने सभी को आश्वासन दिया कि हम आपकी समस्या को शासन प्रशासन के समक्ष ले जाकर देहरादून में पुरजोर तरीके से उठाने का काम करेंगे यदि आपका जिला प्रशासन आपकी समस्याओं पर ध्यान नहीं देगा तो हम देहरादून से शासन का के समक्ष सीधा ले जाकर आपको आपका हक दिलाने का काम करेंगे
मुख्य अतिथि के रूप में देहरादून से पहुंचे युवजन समाज के प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड माननीय विकास चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में हमारे समाज के लोगों की समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है हमारे अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को उनकी जाति का जाति सर्टिफिकेट नहीं बन मिल पा रहा है जिस कारण हमारे अनुसूचित जाति वर्ग के लोग आरक्षण की सीमा से बाहर होते जा रहे हैं
श्री विकास चौहान ने आगे कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर युव जन समाज संगठन के माध्यम से हर जिले में जाकर उनकी समस्या सुनकर उनकी समस्याओं को सरकार तक ले जाने का काम करते हैं आपकी जो समस्या है गांधीनगर में अंबेडकर लाइब्रेरी और समुदाय केंद्र की अति आवश्यकता है और गांधीनगर क्षेत्र में रोड लाइट न होने के कारण क्षेत्र में अंधकार छाया रहता है दुर्घटना की संभावना बनी रहती है क्षेत्र में शेर घूमने की खबर से लोगों की जान पर बन आई है कि अंधेरे में गई शेर आकर किसी के साथ कोई अनहोनी घटना न घाट दे इस बात को इस समस्या को हम युव जन समाज के माध्यम से उधम सिंह नगर के जिला प्रशासन से लेकर देहरादून मा o मुख्यमंत्री जी के कार्यालय तक ले जाने का काम करेंगे साथ ही जो यहां की महिलाओं ने बताया कि जो महिला मंगल दल में महिला सक्रिय रूप से कम कर रही है और प्रतिदिन कर्ज में डूबती जा रही है उनके समस्या को प्रशासन और शासन के आगे ले जाकर विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से महिलाओं को आत्मस्वालंबी बनाए जाने की विकासशील योजनाओं का लाभ दिए जाने का मां o मुख्यमंत्री जी से एवं सरकार और संबंधित विभागों से ज्ञापन देकर उनसे मांग की जाएगी क्षेत्र के युवा वर्ग को रोजगार के लिए आपके युवाओं की बात को सरकार तक ले जाने का काम युव जन समाज संगठन करेगा और जो युवा गांधीनगर खटीमा में बेरोजगार घूम रहे हैं शिक्षित होने के बाद भी उनका रोजगार नहीं मिल पा रहा है युवाओं की समस्याओं को माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यालय में ज्ञापन देकर पुरजोर मांग करेंगे प्राइवेट सेक्टर में युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाए
बैठक को मुख्य रूप से युव जन समाज संगठन के प्रदेश महामंत्री श्री रामपाल भारती जी ने एवं उधम सिंह नगर के जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री शेर सिंह जी ने एवं खटीमा शहर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सतीश भारद्वाज जी ने एवं उधम सिंह नगर के जिला उपाध्यक्ष श्री रामानंद सागर ने एवं खटीमा की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला सागर ने एवं जिला सचिव डॉक्टर नरेश कुमार जी ने संबोधित किया
इस अवसर पर मुख्य रूप से बैठक में श्री रविंद्र सागर एवं धर्मेंद्र कुमार एवं पापनेश एवं मनजीत कुमार एवं दीपांकर गौतम एवं आशीष कुमार एवं सुरेश कुमार एवं रोहित भारती एवं विकास भारती एवं आरती देवी एवं कलावती देवी एवं सुरेश गौतम एवं चंद्रावती देवी एवं फूलवती देवी एवं राजेंद्र कुमार एवं शिव कुमार एवं अंकित कुमार एवं नितेश कुमार एवं अरविंद एवं हेमा बिष्ट एवं सोनम प्रजापति एवं सोनी राणा एवं सपना राणा एवं बिमलेश एवं अंजली देवी एवं कुसुलता एवं नंदनी देवी आदि अन्य सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता युव जन साथी मौजूद रहे