उत्तराखंड :(देहरादून ),17 जुलाई 2025, (बुधवार )!
को स्व0 श्री रणजीत सिंह वर्मा पूर्व चेयरमैन भारतीय रेडक्रॉस समिति उत्तराखंड के अवतरण दिवस व हरेला पर्व के उपलक्ष में श्री मोहन खत्री कोषाध्यक्ष भारतीय रेडक्रास समिति उत्तराखंड द्वारा रेडक्रॉस उत्तराखंड कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। श्री खत्री जी द्वारा बताया गया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके द्वारा लगातार वृक्षारोपण किया जा रहा है। उनके द्वारा अनुरोध किया गया कि इस हरेला पर्व के अवसर पर एक वृक्ष मां के नाम जरूर लगाए। इस अवसर पर श्री राजेंद्र सिंह रावत, रेडक्रॉस उत्तराखंड से श्री मुंशी चौमवाल, श्री आशीष नेगी, श्री राजकुमार आदि उपस्थित थे।