दून न्यूज़ पेपर एजेंट एसोसिएशन के तत्वाधान में देहरादून कांग्रेस भवन में कांग्रेस संगठन उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना द्वारा समाचार विक्रेताओं(हॉकरों ) कों रेनकोर्ट का वितरण किया
(समाचार विक्रेता सर्दी, गर्मी, बरसात में विपरीत परिस्थितियों में
भी लगातार कार्य कर रहें है )
उत्तराखंड :(देहरादून ),3(जुलाई ),2025, (वीरवार )! दून न्यूज़पेपर एजेंट एसोसिएशन पल्टन बाजार के तत्वाधान में उत्तराखंड कांग्रेस भवन के राजीव भवन में कांग्रेस संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना द्वारा समाचार विक्रेताओं (हॉकरो ) कों रेन कोर्ट वितरित किए ये कार्यक्रम कांग्रेस श्रमजीवी प्रकोष्ठ के माध्यम से आयोजित किया वहीं दून न्यूज़ पेपर एजेंट एसोसिएशन के द्वारा कांग्रेस संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना कों दून न्यूज़पेपर एजेंट एसोसिएशन द्वारा शाल दें कर सम्मानित किया गया वहीं आपने विचार व्यक्त करते हुए धस्माना जी ने कहाँ एक समाचार विक्रेताओं (हॉकरो ) द्वारा सर्दी, गर्मी, बरसात में विपरीत परिस्थितियों में समाचार विक्रेता लगातार विषम परिस्थितियों में लगातार कार्य कर रहा है और विषम परिस्थितियों में कार्य करता है और लगातार सुबह उठ कर पूर्ण मनोयोग से कार्य करता है परंतु उन्हें कोई भी सामाजिक सुरक्षा योजना प्राप्त नहीं हों रही है वहीं कांग्रेस लगातार सभी श्रमिकों कों लाभ दिलाने हेतु संघर्षरत है और लगातार आवाज उठा रही है और बिना धार्मिक भेदभाव किए सभी के लिए कार्य करने का कार्य कांग्रेस ही कर सकती है वहीं श्रम कांग्रेस के दिनेश कौशल ने कहाँ श्रमिक हितों के लिए पुरजोर संघर्ष किया जाता रहा है और दून न्यूज़ पेपर एजेंट हॉकर की आवाज कों भी पुरजोर तरीक़े से रखा जाएगा और उन्हें भी सामाजिक सुरक्षा योजना के दायरे में लाना चाहिए वहीं कांग्रेस नेता जगदीश धीमान ने कहाँ कि कांग्रेस पार्टी ही सदैव आम आदमी के लिए योजनाएं लाती रही है, और आम आदमी की चिंता सदैव कांग्रेस ने की है उन्होंने आश्चर्य जताया कि आखिर क्यों श्रम जीवी हॉकर सामाजिक योजनाओं से वंचित है, और क्यों उन्हें जीवन श्री जैसी बीमा योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है उन्होंने कहाँ कि कांग्रेस सदैव श्रमजीवियों की आवाज कों पुरजोर तरीके से उठायेगी इस अवसर पर हरप्रीत सिंह, ललित जोशी, प्रदीप रतूड़ी, राकेश शर्मा, राकेश भट्ट, कैलाश सेमवाल, अजय जोहर मुनवर, रवि, हनी, गुलाब पाल आदि मौजूद थे