मलिन
बस्तियों को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी –विनोद नव पर्वतीय विकास संस्था द्वारा चलाए जा रहे एलिवेटेड रोड़ परियोजना के खिलाफ अभियान “मेरा घर मेरी दुनियां ” क्रम में चल रहे आंदोलन को लेकर विनोद कुमार एडवोकेट अध्यक्ष नव पर्वतीय विकास संस्था द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन प्रेस क्वलब देहरादून में आयोजित किया गया विनोद कुमार एडवोकेट अध्यक्ष नव पर्वतीय विकास संस्था ने जोर देकर कहा कि आगामी दिनों में मलीन बस्तियो को बचाने का आंदोलन तेज किया जाएगा व आगामी दिनों में आंदोलन को तेज़ गति दी जाएगी हम सरकार से डरने वाले नही हैं हम पीछे हटने वाले नही हैं सवाल हैं 175000 हजार लोगों को बेघर किया जा उनकी उत्तराखंड की नागरिकता खत्म की जा रही हैं उनके राशन कार्ड खत्म किए जा रहे है उनका अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र खत्म किया जा रहा हैं ओबीसी जाती प्रमाण पत्र खत्म किया जा रहा हैं निवास प्रमाण पत्र खत्म किए जा रहे है सवाल 175000 हजार लोगों के आरक्षण का हैं सवाल उन युवाओं का हैं उन छात्रों का जो बमुश्किल पढ़ पाते है सवाल उनके भविष्य का हैं मलीन बस्तियों के वासियों का समूल नाश किया जा रहा हैं जिसे किसी भी सूरत में बर्दास्त नही किया जाएगा धामी सरकार नफ़रत की राजनीति कर मलीन बस्तियो का ध्वस्तीकरण करने जा रही हैं व अपनी ताना शाही मलीन बस्तियो पर दिखाकर स्वंय को धाकड़ धामी कहलवा रही हैं व अपने मियां मिट्ठू बन रही हैं विपिन खन्ना प्रवक्ता नव विकास संस्था व हरीश सिसोदिया ने कहा कहा कि 14 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव किया जाना इस बात का प्रतीक हैं कि नव पर्वतीय विकास संस्था बस्तियो को लेकर मर मिटने को तैयार हैं क्योंकि घेराव में संस्था के पदाधिकारियों ने गिरफ्तारी दी BJP व कांग्रेस दोनों दल मलीन बस्तियो को शुरू से धोखा देते आए हैं प्रेस वार्ता में हरीश सिसोदिया , अनिल खजुवाल, राव वसीम अली , इंतजार मलिक, आर्यन प्रधान , फ़ारुख अहमद आदि