उत्तराखंड :(देहरादून ),14, (जून ),2025, (शनिवार )!
अध्यक्ष विनोद कुमार एडवोकेट सहित 15 लोगो को किया गया गिफ्तार मुचलकों पर छोड़ा गया — एलिवेटेड रोड़ परियोजना में आ रही मलिन बस्तियों को तोड़े जाने के विरोध में “मेरा घर मेरी दुनियां “अभियान के तहत मुख्यमंत्री आवास कूच नव पर्वतीय विकास संस्था के आवाहन पर किया गया — मलीन बस्तियों को तोड़े जाने से बस्तीवासियों की उत्तराखंड की नागरिकता खत्म हो जाएगी विनोद कुमार अध्यक्ष नव पर्वतीय विकास संस्था ने कहा कि पुलिस द्वारा अध्यक्ष विनोद कुमार एडवोकेट सहित 14 लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया व विनोद कुमार अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि यह बड़े दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि पुलिस द्वारा मुख्य सचिव को नही बुलाया गया और गिरफ्तारी की गई हम चुप बैठने वाले नही हम लड़ेंगे ओर एलिवेटेड रॉड परियोजना बंद करा कर रहेंगे नव पर्वतीय विकास संस्था द्वारा विनोद कुमार एडवोकेट अध्यक्ष नव पर्वतीय विकास संस्था के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया गया जिसमें भारी संख्या में मलीन बस्तियों के लोगो ने अपनी आवाज बुलंद की विनोद कुमार एडवोकेट अध्यक्ष नव पर्वतीय विकास संस्था ने जोर देकर कहा कि उत्तराखंड सरकार एलिवेटेड रोड़ बनाने जा रही हैं बड़े दुख की बात हैं कि बस्तियों को उजाड़ कर एलिवेटेड रोड़ बनाने का संस्था विरोध करती हैं विनोद कुमार अध्यक्ष नव पर्वतीय ने दुखी होकर कहा कि बस्तियों को तोड़ने के भयानक परिणाम आएंगे बस्तियों को तोड़ना धामी सरकार की कुंठित मानसिकता को दर्शाता हैं बस्तियों के टूटने से बस्तियों के युवा व छात्रों के भविष्य पर भारी संकट खड़ा हो जाएगा चूंकि अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र की पात्रता समाप्त हो जाएगी व ओबीसी प्रमाण पत्र की पात्रता समाप्त हो जाएगी निवास प्रमाण पत्र की पात्रता समाप्त हो जाएगी जो कि मलीन बस्ती के युवा व छात्रो के जीवन से बहुत बड़ा खिलवाड़ होगा विनोद कुमार अध्यक्ष नव पर्वतीय विकास संस्था ने जोर देकर कहा कि मलीन बस्तियों के लोगो का आरक्षण समाप्त करने जा रही हैं धामी सरकार विनोद कुमार अध्यक्ष नव पर्वतीय विकास संस्था ने जोर देकर कहा की आज हमने मुख्यमंत्री आवास कूच के दौरान ज्ञापन देते वक्त यह मांग रखी कि एलिवेटेड रोड़ परियोजना जो बनने से पहले ही विवादों में घिर गई हैं ऐसी जन विरोधी परियोजना को रद्द किया जाए — विपिन खन्ना जी, हरीश सिसोदिया, अभिषेक गुप्ता जी, फ़ारुख अहमद जी,राव वसीम अली जी,इंतजार मलिक , प्रवेश गौतम जी , सतीश आज़ाद ,मधु गहलौत , सुनील सिलेलान, दुर्गा देवी सबो रानी देवी, अनिल खजुवाल