उत्तराखंड :(देहरादून ),7(जून ),2025, (शनिवार )!
सीनियर सिटीजन वेल्फेयर सोसाइटी के तत्वावधान में फोर्टिस हास्पिटल मोहाली द्वारा एड़ी पाँव एन्क्ल से संबंधित बीमारियों पर आधारित स्वास्थ्य वार्ता का आयोजन राजपुर रोड स्थित होटल अकेता में किया गया। सोसाइटी के संस्थापक के एल अरोड़ा प्रदेश अध्यक्ष एल आर kothiyal प्रदेश महा सचिव ज्ञान प्रकाश गुप्ता प्रदेश कोषाध्यक्ष ऐस पी गुप्ता मुख्य वार्ताकार डॉ चंदन नारंग, एन्क्ल सर्जन के अतिरिक्त फोर्टिस हास्पिटल के जनरल मैनेजर देव दत्त शर्मा सीनियर मैनेजर शीश पाल पाराशर और अनुज कुमार मैनेजर को शॉल, पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया। डॉ चंदन नारंग ने विस्तार पूर्वक बताया कि खिलाड़ियों शुगर के मरीजों को पाँव एड़ी एन्क्ल में दर्द पाँव की नसों का मरना खेलते हुए एन्क्ल हड्डी का टूटना मोच अंगूठे का टेढ़ा होना स्वाभाविक तकलीफ है। इन सभी पाँव के रोगों का इलाज पूर्णतया सम्भव है लेकिन शर्त है कि रोगी थोड़ा धैर्य संयम और सावधानी रखें। श्रोताओं ने पाँव की बीमारी संबंधित प्रश्नो की जिज्ञासा जाहिर की जिनका उत्तर डॉ चंदन नारंग ने बड़ी कुशलता से दिया। वार्ता के बाद फोर्टिस हॉस्पिटल के सभी अधिकारियों को सीनियर सिटीजन सोसायटी द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष के के ओबरॉय ने सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में सोसायटी के उपाध्यक्ष डॉ ए ऐस नेगी अविनाश Manchanda राम कुमार अग्रवाल डी सी ऐस रावत के सी ramola प्रदीप अग्रवाल हरीश रवि हरि कृष्ण पेट वाल बी पी Lakhera एन के सिंह जितेन्द्र dandona डॉ दिनेश सक्सेना वी बी अरोड़ा महेंद्र खन्ना गिरीश semwal महेश उपाध्याय अनिल पुरी डॉ ऐस बिष्ट ओ पी ratra हरिओम सोनी एवं कई महिलाए उपस्थित थीं।