उत्तराखंड :(देहरादून ),4(जून ),2025, (बुधवार )! ईद उल अजहा (बकरीद ) का त्यौहार इस बार सात जून कों मनाया जा रहा है जिसकों लेकर मुस्लिम समाज के लोगों इसकी तैयारीयों में जुट गए है देहरादून के ब्रह्मणवाला में कुर्बानी के लिए बकरों का बाजार (मंडी ) सज गईं है बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष बकरों की कीमत में 20 से 30 फीसदी की वृद्धि हुई है और लोगों ने इसकी खरीदारी शुरू कर दी है राजधानी देहरादून के बाजार में अच्छी नस्ल व वजनी बकरे की कीमत 30हजार से लेकर 80 हजार तक है विक्रेता बकरों कों बेचने के लिए खरीदार के सामने करतब दिखा कर आकर्षित कर रहें है बाजार में सबसे अधिक मांग जमुनापारी खस्सी की मांग है इसकी खूबसूरती लोगों कों काफी आकर्षित कर रही है लम्बाई और चौड़ाई के साथ हर मामले में जमुनापारी खस्सी सबसे आगे है शहर के बहार से भी लोंग इसकी खरीदारी हेतु आ रहें है बकरा विकेताओ ने बताया कि इस बार स्थानीय बकरों कों बहार भेज दिया गया है इस कारण बाजार में उछाल आया है मामूली बकरे तक 1हजार रुपए किलो तक बिक रहें है कहा कि बकरीद का त्यौहार नजदीक आते ही कारोबार में वृद्धि होने लगी है बाजार में साहरनपुर, बिजनौर, व अन्य जिलों से भी व्यपारी यहां पहुंच रहें है
