उत्तराखंड में तीन जून तक वर्षा की चेतावनी

उत्तराखंड :(देहरादून ),31(मई ),2025, (शनिवार )! मौसम विभाग ने उत्तराखंड में तीन जून तक तेज हवाओं के साथ वर्षा कों लेकर येलो अलर्ट जारी किया है राज्य के अधिकांश हिस्सों के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है साथ ही पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले में कहीं कहीं भारी वर्षा भी हों सकती है मैदानी जिलों में झोंकेदार हवाएं चलने के साथ अकाशीय बिजली कों लेकर भी चेतावनी जारी की गईं है दून स्तिथ मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक बिक्रम सिंह के अनुसार पूरे राज्य में प्री मानसून वर्षा में तेजी आई है और अगले कुछ दिनो में वर्षा का तेज दौर होंगा शनिवार कों नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं भारी वर्षा हों सकती है वहीं देहरादून में अंशिक बादल छाए रहेंगे कुछ क्षेत्रों में हल्की से माध्यम वर्षा हों सकती है ऐसी सम्भवनाएं जताई गईं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *