पाकिस्तान द्वारा पूंछ के गुरूद्वारे को निशाना बनाना निंदनीय व तीन सिखों की हत्या से आक्रोशित है सिख समाज ——–राष्ट्र वादी सिख मोर्चा, सयोजक कुलदीप सिंह ललकार ने ऑपरेशन सिंदूर से भौखलाया पाकिस्तान

           ,                ,             

उत्तराखंड :(देहरादून )7(मई ),2025(बुधवार ) को राष्ट्र वादी सिख मोर्चा द्वारा जम्मू कश्मीर के पूंछ में सिखों की धार्मिक भावनाओं को आहत करते हुए गुरुघर गुरूद्वारे को निशाना बना कर की गोलाबारी को लेकर सिख समुदाय में रोष है और सिख जगत इसकी निंदा करता है आज चखुवाला कार्यालय में बैठक में पाकिस्तान के इन क़दमों की निंदा व भ्रातसना की गईं कि पाकिस्तान किस प्रकार से धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहा है और लगातर मानवता को चोटिल कर रहा है गुरूद्वारे में गुरु घर के कीर्तनीय समेत दो अन्य सिखों की हत्या से पूरा सिख समुदाय इसकी पुरजोर निंदा करता है राष्ट्र वादी सिख मोर्चा की बैठक में पूर्व में पार्षद रहें व बीजेपी पार्टी के सिख नेता देवेंद्र पाल मोंटी ने निंदा प्रस्ताव पारित किया वहीं देवेंद्र पाल मोंटी ने कहा एक तरफ भारत सिर्फ आंतक पर प्रहार कर रहा है और सिंदूर जैसे सर्जिकल स्ट्राइक में केवल आंतकी ठिकानों को नेस्ते नाबूद कर रहा है, ना कि आम नागरिकों को लक्ष्य बना कर उन्हें प्रतारित कर रहा है, जबकि पाकिस्तान द्वारा आम नागरिकों और धार्मिक स्थलों पर हमला कर मानवता कि हत्या की जा रही है जो की अनुचित है वहीं सयोजक कुलदीप सिंह ललकार ने कहा कि पाकिस्तान आंतक की काली छाया पर प्रहार करने से तिलमिला गया है और उसकी ये उल जलूल हरकतें उसे भारी पड़ेगी आंतक को समर्थन देना बंद कर वो आपनी गलती सुधार सकता है परन्तु दुख द है कि आपनी गलती पर पर्दा डालने के स्थान पर सुधार करना तों जैसे पाकिस्तान ने सीखा ही ना हो आज जम्मू कश्मीर के पूंछ में गुरूद्वारे में पाकिस्तान द्वारा लक्ष्य बना कर किये हमलें कि सिख समुदाय व राष्ट्र वादी सिख मोर्चा निंदा करता है वहीं गुरुघर के कीर्तनीय व अन्य दो सिखों की हत्या से सिखों में रोष है वहीं हरप्रीत सिंह ने कहा कि इस प्रकार धार्मिक स्थलों को निशाना बनाना व आम जन मानस को निशाना बनाना अनुचित है इस अवसर पर डीपी सिंह, तल वेंदर सिंह, गुरजीन्द्र सिंह आनंद, हरभजन सिंह रेयात, मनोहर सिंह, सुरजीत सिंह, दारा सिंह, मनप्रीत सिंह, गुरदीप कौर, कुलबीर कौर चन्नी आदि मौजूद रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *