उत्तराखंड में वर्षा से पारा गिरा, आज के लिए भी चेतावनी जारी

उत्तराखंड :(देहरादून ),6(मई ),2025, ( मंगलवार )! उत्तराखंड में वर्षा, अंधड़ और ओलावृष्टि से तापमान में फ्लिहाल गिरावट आई है कई क्षेत्रों में तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया है उधर मौसम विभाग ने मंगलवार, बुधवार, वीरवार के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में भारी और मैदानों में मध्यम वर्षा, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने बताया कि मजबूत पश्चिमी वीक्षोंभ सक्रिय है इसके चलते भारी वर्षा और अंधड़ के पूर्ण आसार है उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी, और अल्मोड़ा में अकाशीय बिजली, ओलावृष्टि एवं 50 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *