उद्देश्यहीन औचित्यहीन पंजीकरण, चारधाम यात्रा हेतु तत्काल रोक लगाई जाएं —–यश वीर आर्य, सयोजक, जागरूक बनों, आवाज उठाओं, संगठन

 

(चारों धामों में जाने के लिए, यात्रियों की संख्या नियत की जाएं )

उत्तराखंड :(देहरादून ),5(मई ),2025, (सोमवार )!चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन ऑफलाइन पंजीकरण का बड़ा हल्ला रहता है कि इतने हो गए उतने हो गए लेकिन इस पंजीकरण का उद्देश्य कुछ नही केवल आंकड़ों का खेल,जब किसी भी धाम मे एक ही दिन मे अनगिनत यात्रियों का प्रवेश हो रहा,जो ठीक से दर्शन भी नही कर पा रहे,बस आर्थिक लाभ लेने वाले लोग ही अपना भला देख रहे उनके दबाव मे एक दिन मे दर्शनार्थियों की संख्या नियत नही की जा रही जिससे पंजीकरण भी सार्थक हो।एक व्यक्ति कई धामों की एक साथ यात्रा करता है आंकड़े एक के स्थान पर 2,3,4 गुने हो जाते हैं।पिछले दिनों जिस प्रकार से आंध्र और गोवा मे संख्या नियंत्रण न होने से लोग दुर्घटना के शिकार हुए,उससे सबक लेते हुए तुरंत यात्रियों की संख्या नियत की जाए,जिससे सभी को सुविधा होगी अन्यथा कुछ भी हो सकता है।

 

 

 

यश वीर आर्य

संयोजक

जागरूक बनो आवाज उठाओ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *