उत्तराखंड में सस्ती हुई बिजली मई के बिल में मिलेंगी राहत

उत्तराखंड :(देहरादून ),4(मई ),2025, (रविवार )! उत्तराखंड राज्य में इस माह बिजली सस्ती हो गईं है यू पी सी एल ने फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट ( एफ पी पी सी ए ) के तहत बिजली दरों में औसत 89पैसे प्रति यूनिट छूट की घोषणा की है आने वाले बिलों में उपभोक्ताओ को इसका लाभ मिलेगा यू पी सी एल के एम डी अनिल कुमार ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में बिजली खरीद के लिए जो दर निर्धारित है, मार्च माह में निगम ने इससे कम दरों में बिजली बाजार से क्रय की है एफपीपी सी ए के तहत इसका लाभ उपभोक्ताओ को मई माह में बिल में दिया जा रहा है कुल 101 करोड़ रुपए (89पैसे प्रति यूनिट ) छूट का आदेश जारी हो चुका है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *