अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज उत्तराखंड के प्रतिनिधिमण्डल ने मसूरी नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों कि समस्याओ से सम्बंधित ज्ञापन निर्देशक शह री विकास को सौपा

 

 

देहरादून 01मई= अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज रजिस्टर्ड शाखा उत्तराखंड प्रदेश देहरादून का एक प्रतिनिधि मंडल संगठन के प्रदेश संरक्षक पूर्व राज्य मंत्री श्री सुशील राठी एवं उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास चौहान के नेतृत्व में मसूरी नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों कि जटिल समस्याओं से सम्बन्धित ज्ञापन लेकर शहरी विकास विभाग के निदेशालय में पहुंचा जहां पर प्रतिनिधि मंडल ने निदेशालय में मौजूद अपर निदेशक श्री ललित नारायण मिश्रा जी से एवं उप निदेशक श्री विनोद कुमार जी से मिलकर वार्ता कर उनको मसूरी पालिका के कर्मचारियों कि जटिल समस्याओं को लिखित रूप में पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा ओर मांग कि है अति शीघ्र ही कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाए

 

प्रतिनिधि मंडल का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रदेश संरक्षक पूर्व राज्य मंत्री श्री सुशील राठी ने एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास चौहान ने अधिकारियों को अवगत कराया कि मसूरी नगर पालिका में रिक्त पड़े सफाई नायकों के पदों को तुरंत भरा जाए जो प्रभारी सफाई नायक वर्तमान में पालिका में लंबे समय से काम कर रहे हैं उनको स्थाई आदेश जारी कर सफाई नायक बनाया जाए साथ ही बताया कि मसूरी पालिका में किन के अंतर्गत काम कर रहे सफाई कर्मचारियों के मासिक वेतन को समान न्यूनतम वेतन के तहत कम से कम 18000 रुपए प्रतिमाह दिए जाएं साथ ही पालिका में लंबे समय से मोहल्ला स्वच्छता समिति में काम कर रहे कर्मचारियों को आविलंभ संविदा कर्मचारी या राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए साथ ही मांग कि है कि पूर्व कि भांति मसूरी में सीजनल भर्ती की जाए साथ ही मांग कि है कि कर्मचारियों के बंद पड़े बीमा का भुगतान किया जाए और कर्मियों को सुरक्षा उपक्रम उपलब्ध कराए जाएं

युव जन समाज संगठन के प्रदेश संरक्षक पूर्व राज्य मंत्री श्री सुशील राठी ने एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास चौहान ने कहा कि शीघ्र ही हमारी मांगों का कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन के कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे

प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से प्रदेश संरक्षक पूर्व राज्य मंत्री श्री सुशील राठी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास चौहान एवं प्रदेश महासचिव श्री सुरेश कुमार यादव एडवोकेट एवं मसूरी शहर मुख्य महामंत्री राम पाल भारती एवं प्रदेश संगठन सचिव नितेश राजोरिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश एवं महानगर महामंत्री शकील मंसूरी एवं जिला सचिव सागर राजोरिया एवं महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष पूनम यादव एवं रितिका देवी एवं प्रदेश मुख्य प्रवक्ता गुलफाम अहमद एवं रमेश कुमार एवं भारत सिंह एवं प्रताप सिंह दिलहर एवं कृष्णा देवी एवं सुरेन्द्र कुमार आदि अन्य मौजूद रहे

 

भवदीय

सुरेश कुमार यादव एडवोकेट

प्रदेश महासचिव

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज रजिस्टर्ड शाखा उत्तराखंड प्रदेश देहरादून

9897999772

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *