उत्तराखंड :(देहरादून ),30(अप्रैल ),2025, (बुधवार )! उत्तराखंड में चार धाम यात्रा में पहली बार अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती हो सकती है इसके लिए पुलिस मुख्यालय की और से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे शासन के अनुमोदन के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दिया गया है बताया जा रहा है कि बीते दिनों पहलगाम में हुई आंतकी घटना के बाद अतिरिक्त सुरक्षा के मद्देनज़र ऐसा किया जा रहा है सूत्रों के अनुसार प्रस्ताव में अर्द्धसैनिक बलों की 10 कंपनी की मांग की गईं है छह कंपनी को गढ़वाल, और चार कंपनी को कमाऊ परिक्षेत्र के धार्मिक स्थलों और पर्यटन क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा उत्तराखंड शासन के इस प्रस्ताव पर केंद्र सरकार यथा शीघ्र निर्णय लें सकती है चार धाम यात्रा में राज्य सरकार के स्तर से सुरक्षा के मजबूत प्रबंध किए जाते है, लेकिन पहलगाम हमलें के बाद अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है पी एच क्यू की और से यात्रा मार्गो को पहली बार 15सुपर जोन,41 जोन, और 137 सेक्टरों में बाटा गया है इसके साथ ही प्रत्येक सेक्टर में पुलिस बल की तैनाती की गईं है हर रूट का सेक्टर और जोनल वाइज प्लान तैयार किया गया है इसके साथ ही तीन एस पी स्तर के अधिकारीयों की तैनाती की गईं है चार धाम यात्रा कंट्रोल रूम प्रभारी एस पी ट्रेफिक लोकजीत सिंह ने प्रस्ताव भेजनें की पुष्टि की है
