रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा नागरिक सुरक्षा की पोस्ट संख्या 1, के उत्तरी प्रभाग के सहयोग से स्लम क्षेत्रों में निशुल्क मातृ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

*

 

उत्तराखंड :(देहरादून),27(अप्रैल )2025, (रविवार )!रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा , *मिशन के अध्यक्ष स्वामी आशिमात्मानंद के सान्निध्य* में नागरिक सुरक्षा की पोस्ट संख्या 1 के सहयोग से आज गब्बर बस्ती , राजपुर रोड किशनपुर में एक नि:शुल्क मातृ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं और माताओं को स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना था। आश्रम की डॉक्टर श्रीमती हेमा बिंदु और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने महिलाओं की जांच की और उन्हें आवश्यक दवाइयाँ भी वितरित कीं।

इस सेवा कार्य के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों के प्रति अपनी करुणा और सेवा भावना को पुनः सुदृढ़ किया है।

आश्रम प्रबंधन ने भविष्य में भी नागरिक सुरक्षा के साथ ऐसे शिविर आयोजित करते रहने का संकल्प लिया है। जिससे कि वंचितों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।

पोस्ट की ओर से स्वास्थ्य टीम को पुष्पगुच्छ तथा स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप प्रभागीय वार्डन श्री लोकेश गर्ग, घटना नियंत्रण अधिकारी श्री विनोद यादव, पोस्ट वार्डन श्री आनंद गुसाईं, तथा सेक्टर वार्डेन श्री पृथ्वी छेत्री जी उपस्थित रहे।

 

आनंद गुसाईं,

पोस्ट वार्डन,

पोस्ट संख्या 1(उत्तरी प्रभाग)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *