नई दिल्ली :26(अप्रैल )2025, (शनिवार )! बीजेपी के वरिष्ठ पार्षद राजा इकबाल सिंह दिल्ली के नये मेयर चुनें गए है उन्होंने कांग्रेस के मनदीप सिंह को 125 मतों से पराजित किया इसके साथ ही बीजेपी की दो वर्ष बाद दिल्ली नगर निगम (एम सी डी ) की सत्ता में पुनर वापसी हुई है डिप्टी मेयर पद पर भी बीजेपी के जय भगवान यादव निर्विरोध चुनें गए अब तक एम सी डी की सत्ता में रही आम आदमी पार्टी ने चुनाव का बहिष्कार किया था निर्वाचन के बाद राजा इकबाल सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है मेयर की कुर्सी पर विराजमान होते ही बीजेपी पार्षदों ने भारत माता जय के गगन चुम्बी नारे लगाये सिविक सेंटर में मेयर पद पद के लिए हुए चुनाव में कुल 142 वोट पड़े इनमे वैध पाये गए 141 मतों में से राजा इकबाल को 133, जबकि कांग्रेस के मनदीप सिंह को 8मत मिले और उन्हें संतोष करना पड़ा
