कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में आतंकियों की काली छाया पड़ी, मानवता को शर्मसार कर, नाम धर्म पूछ कर की,28 की हत्या
(मृतको में 2विदेशी,20घायल, कई सदिग्ध हिरासत में —-पी ए
म के निर्देश पर गृह मंत्री शाह श्री नगर पहुँचे )
श्री नगर /दिल्ली,23, (अप्रैल )2025(बुधवार )! जम्मू कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में मंगलवार को आंतकियो की काली छाया पड़ी, आंतकियो ने पर्यटको पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर कम से कम 26/28के करीब लोगो को मार डाला सेना की वर्दी में आये दहशतगर्द ने लोगों से उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखें और फिर हिन्दू हो कह कर गोली मार दी अपूष्ठ खबरों के अनुसार मरने वालों की संख्या 28से 26के करीब बताई जा रही है मृतक अधिकतर पर्यटक थे जबकि दो विदेशी व दो स्थानीय लोग भी है हालांकि सरकार की और से मृतक संख्या 16की ही पुष्टि की है वहीं सुरक्षा एजेंसीयों ने देर रात्रि कुछ सदिग्धो को हिरासत में लिया है वहीं तीन जुलाई से शुरू होने जा रही अमरनाथ यात्रा से पहले इस कायराना हमलें की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आंतकी संगठन लशकर ए ताइबा से जुड़े गुट द रेजिस्टेंस फ़ोर्स (टी आर एफ )ने ली है हमलें की सूचना के बाद सऊदी अरब के दौरे पर गए प्रधानमंत्री यात्रा बीच में छोड़ कर लौट रहें है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कायरना वारदात की कड़ी निंदा की है व गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात कर तत्काल जरूरी कदम उठाने और कश्मीर पहुंचने के निर्देश दिए शाह ने तत्काल अपने निवास पर वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ बैठक की और फिर श्री नगर पहुंच गए प्रत्यक्ष दर्शीयों ने बताया की बैसरन घाटी में आंतकी दोपहर तीन बजे घास के मैदान में घुस आये व खाने पीने की दुकानों के आस पास घूम रहें पर्यटक, टट्टू की सवारी कर रहें पर्यटको पर ताबड़ तोड़ गोलाबारी शुरू कर दी वहीं लोगों से उनका धर्म, जाति पूछ कर लोगों को मौत के घाट उतार दिया और मानवता को आंतकियो ने फिर शर्मसार कर दिया