सयुक्त नागरिक संगठन देहरादून ने प्राइवेट (निजि )स्कूलो की मनमानी पर अंकुश लगाने हेतु समहूहिक भावनाओं के अनुरूप उत्तराखंड स्व वित्त पोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन )2025 का प्रारूप बना कर लागू करने हेतु जिलाधिकारी के मार्फ़त मुख्यमंत्री को भेजा हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन

*सयुंक्त नागरिक संगठन देहरादून ने प्राइवेट (निजि )स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने हेतु सामूहिक भवनाओं के अनुरूप उत्तराखंड स्व वित्त पोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन )2025का प्रारूप बना कर इसे लागू करने हेतु सामाजिक संस्थाओ के प्रतिनिधियों /जागरूक दून वासियों के हस्ताक्षर उपरांत ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया

 

 

आज दिनांक 22-अप्रेल कों प्रातः 11-15 बजे संयुक्त नागरिक संगठन की अपील पर सभी सामाजिक संस्थाओं कें प्रतिनिधि उत्तराखंड में *प्राइवेट स्कूलों की मनमानियों पर अंकुश लगाने* हेतु सामूहिक भावनाओं के अनुरूप **उत्तराखंड स्ववित्त पोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम 2025* का प्रारूप बनाकर इसे लागू करने हेतु सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों/जागरूक दून वासियों के हस्ताक्षर उपरांत सामूहिक ज्ञापन जिलाधिकारी कें माध्यम से मुख्यमंत्री कें नाम ज्ञापन प्रेषित किया।

सयुंक्त नागरिक संगठन द्वारा प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर बिन्दुवार समस्याएं जिलाधिकारी कों बताई साथ ही उस परिपेक्ष मेँ सुझाव भी दिये। संस्था कें प्रतिनिधियों द्वारा जिलाधिकारी द्वारा जनहित मेँ किये गये कार्यों हेतु धन्यवाद प्रेषित किया औऱ उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की तत्पश्चात सिविल सर्विस डे कें उपलक्ष मेँ एवं उनके किये कार्यों कें लियॆ शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा सभी का आभार प्रकट किया औऱ लगातार जनता कें सुलभ कार्यों कें प्रति अभियान जारी रखने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर मुख्यतः सुशील त्यागी , पदम सिंह थापा, नरेशचंद्र कुलाश्री, जीo एसo जस्सल , प्रदीप कुकरेती, एलoआरo कोठियाल, पंकज उनियाल, मुकेश नारायण शर्मा, चौधरी ओमवीर सिंह, बीo पीo ममगांई , शक्ति प्रसाद डिमरी , दिनेश भंडारी , शान्ति प्रसाद नौटियाल , ठाकुर शेर सिंह, डा॰ मुकुल शर्मा , दिनेश गोदियाल , संजय गर्ग , प्रभात डण्डरियाल , प्रकाश नागिया , विजय पाहवा , दिनेश उनियाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *